दुश्मन के हर मकसद के सामने हर भारतीय को दीवार बनकर खड़ा होना है: पीएम मोदी

4505
23620

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव और टकराव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से एकजुट रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश की भावनाएं एक अलग स्तर पर हैं। देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रह है। पूरा देश आज एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, ‘दुनिया हमारे कलेक्टिव विल को देख रही है। हमारी सेनाओं के सामर्थ्य पर हमें भरोसा है। इसलिए बहुत आवश्यक है कि कुछ भी ऐसा न हो जिससे उनके मनोबल पर आंच आए या हमारे दुश्मनों को हम पर पर ऊंगली उठाने का मौका मिल जाए।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘देश की सुरक्षा और सामर्थ्य का संकल्प लेकर हमारा जवान सीमा पर जुटा हुआ है। हम सब पराक्रमी भारत के नागरिक हैं। इसलिए हम सबको भी सिपाही बनकर देश की समृद्धि और सौहार्द के लिए दिन रात एक करना होगा। यह हमारी पहली जिम्मेदारी है। पराक्रमी कभी यह नहीं सोचता, बहुत हो गया सो जाओ।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुश्मन भारत को अस्थिर करने की साजिश करता है। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकी हमलों के पीछे भी एक मकसद देश की प्रगति रोकना होता है। उन्होंने कहा कि दुश्मन के इस मकसद के सामने हर भारतीय को दीवार बनकर, चट्टान बनकर खड़ा होना है।

पीएम ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अधिक मेहनत करने की सलाह देते हुए कहा, ‘आपको गर्व होगा कि कैसे अपनी सरकार लोगों के जीवन में बदलाव ला रही है। आपके काम करने की प्रेरणा से संकल्प और मजबूत होगा कि इस प्रगति को रुकने नहीं देना है।’

इस दौरान पीएम मोदी ने कई लोगों के सवालों के जवाब भी दिए, जिसमें झारखंड के एक कार्यकर्ता के सवाल का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अपने अस्तित्व को बचाने के लिए छोटी-छोटी पार्टियों के साथ अपनी गुंजाइश ढूंढ रही है। ये सारी कवायद बीजेपी को हराने के लिए नहीं हो रही बल्कि कांग्रेस को जिंदा रखने की कोशिश की जा रही है।

जो लोग आंख मिलाकर बात नहीं करते थे आज कंधे से कंधे मिलाकर चल रहे हैं। याद कीजिए, सपा ने मायावती जी के साथ क्या किया था। वामपंथ ने ममता बनर्जी के साथ क्या किया था, शरद पवार कांग्रेस से क्यों अलग हुए थे और देवगौड़ा जी को कांग्रेस ने कैसे अपमानित किया था। आप लोग याद रखें कि तेल और पानी कभी मिल नहीं सकते हैं। इस गठबंधन की तस्वीर टीवी स्क्रीन पर तो दिखाई दे सकती है लेकिन लोगों के दिलों पर जगह नहीं बना पाएंगे।

फर्जी खबरें शेयर न करें:
सोशल मीडिया एक डेमोक्रेटिक मीडिया है। इसमें हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अवसर मिलता है, उसका भी उतना ही महत्व है जितना एक बड़े आदमी का। सोशल मीडिया ने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में व्यापक असर डाला है।

सोशल मीडिया के जरिए हमारी सरकार ने लोगों की मदद की है। फिर चाहे वीजा का मामला हो या ट्रेन का। मैं सोशल मीडिया के अपने लाखों वॉलिंटियर्स से कहना चाहूंगा। देश में करोड़ों लाभार्थी हैं, बीजेपी क्या उन लोगों के छोटे-छोटे वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करें। बीजेपी के सोशल मीडिया वॉलिटिंयर से मेरा अनुरोध है कि वह फर्जी खबरों से बचें। उन्हें शेयर करने के बजाय डिलीट करें। विपक्ष इन दिनों फर्जी खबरों को शेयर करने में एक्सपर्ट हो चुका है।

आपको बता दें, बीजेपी का दावा है कि यह दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंस है। जिसका नाम मेरा बूथ सबसे मजबूत नाम दिया गया।

ये भी पढ़ें:
अपने ही झूठ में फंसा पाकिस्तान, अपने ही F-16 के मलबे को बता रहा था भारतीय विमान
पायलट का वीडियो जारी कर बुरा फंसा पाकिस्तान, जानिए क्या है जेनेवा संधि?
नई तकनीकी के बीच बदलता रोजगार का रिश्ता
भारत ने PAK को चेताया, कमांडर अभिनंदन को किसी किस्म का नुकसान नहीं पहुंचना, देखें Video

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here