संवाददाता भीलवाड़ा। श्री महावीर कामधेनु गौशाला बोरेला परिसर में गुरुवार को भामाशाह सुखलाल गुर्जर निवासी चितांम्बा का महावीर कामधेनु गौशाला संरक्षक परसराम सोनी एवं गौशाला सदस्य द्वारा प्रशस्ति पत्र साफा माला पहनाकर उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अभिनंदन किया गया उनके द्वारा लगभग डेढ़ लाख रुपए मूल्य का हरा घास एवं पशु आहार गौशाला में भेंट किया गया। इस अवसर पर गौशाला के संरक्षक परसराम सोनी,गोपाल सिंह चुंडावत, सचिव रमेश चंद्र टेलर, कोषाध्यक्ष मान सिंह रावत, जगदीश गर्ग,मेघ सिंह चुंडावत,आदि उपस्थित थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































