भारत बंद पर राहुल गांधी का PM मोदी पर वार, वहीं दूसरी ओर गुड़ागर्दी पर उतरे लोग

0
305

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने आज भारत बंद (Bharat Bandh) बुलाया है। कांग्रेस (Congress) ने सपा, बसपा, डीएमके समेत 20 दलों के समर्थन का दावा किया है। भारत बंद का असर ऐसे तो कई जगह देखने को मिल रहा है लेकिन बिहार से खबर है कि लोग गुड़ागर्दी पर उतर आए है, जिसमें एक शख्स की मौत भी हो गई। इसके अलावा कई जगह बसों और एंबुलेंस को रोक लिया गया है।

कांग्रेस के द्वारा सुबह 9 से दोपहर 3 तक बंद की अपील की गई है। कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में स्कूलों, कॉलेजों और दफ़्तरों में छुट्टी कर दी गई है। दवा दुकानों, अस्पताल और एंबुलेंस को बंद से बाहर रखा गया है लेकिन कुछ गुड़ागर्दी लोगों ने इनपर निशाना साधा है।

वहीं कांग्रेस दावा कर रही है कि आम आदमी पार्टी भारत बंद के साथ है, हालांकि आम आदमी पार्टी ने खुद को बंद से अलग कर लिया है। AAP का कहना है कि हम बढ़ते दामों का पुरजोर विरोध करते हैं लेकिन कांग्रेस के समय में भी यही हाल था। इसलिए हम बंद में शामिल नहीं होंगे।

क्या हैं आज पेट्रोल के दाम-
वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। आज दिल्ली में पेट्रोल 80.73 रु प्रति लीटर और डीजल 72.83 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 88.12 रु प्रति लीटर मिल रहा है।

PM मोदी पर भरसे राहुल गांधी-
-पीएम मोदी आज तक नहीं समझा पाए हैं कि नोटबंदी का क्‍या फायदा हुआ। हिन्‍दुस्‍तान को एक टैक्‍स देने का वादा  किया था लेकिन पांच अलग-अलग टैक्‍स दिए हैं। छोटे व्‍यापारियों से पूछो तो वो परेशान है।

– मोदी जी जहां जाते थे वादे करते थे। लोगों ने 2014 में मोदी को जीत दिया, लेकिन मिला क्या महंगाई। मोदी जी कहते है जो 70 साल में नहीं हुआ वो हम चार साल में करेंगे। जो उन्‍होंने चार साल में किया वो कभी 70 साल में नहीं हुआ। जहां भी जाते हैं किसी न किसी को तोड़ने का काम करते हैं।

– पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे है। उस पर बात नहीं करते। मोदी जी ने जाने किस सोच में रहते हैं। किसानों का कर्ज माफ नहीं करते लेकिन एक आदमी का 45 हजार करोड़ लोन माफ कर दिया जाता है। यह पैसा मोदी ने अपने मित्र को दिया है, यह आपका पैसा नहीं है्। 45 हज़ार करोड़ रुपए देश के नौजवानों, गरीब लोगों का पैसा है।

– मनमोहन सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में विपक्षी दलों के नेताओं का शामिल होना बहुत महत्वपूर्ण कदम है। मोदी सरकार ऐसा बहुत कुछ कर चुकी है जो हद को पार कर चुका है। इस सरकार को बदलने का समय आने वाला है।

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं