भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती धूम धाम से मनाई

0
194

संवाददाता भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा शाहपुरा द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी व एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष लादूराम खटीक के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक पर भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 130 वी जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया माल्यार्पण के बाद भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा शाहपुरा नगर के वरिष्ठतम कार्यकर्ताओं का गोविंद सिंह हाडा, राधेश्याम जीनगर, कयूम अंसारी, केशव सिंह, सत्यनारायण तोलंबिया का डॉ भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर व सोल ओडाकर पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया
नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जीवनी के बारे में प्रकाश डाला पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि राधेश्याम जीनगर ने इनके मार्गदर्शक पर चलने के बारे में बताया भाजपा एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष लादूराम खटीक ने बताया कि जिला मंत्री तारा चास्टा, सरला कँवर, नगर उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, नरेंद्र जैन, नगर महामंत्री राजेश पारीक, राजू लाल कहार, मोहन लाल रेगर, पार्षद मुकेश मालावत ,दुर्गा लाल कहार, भानु प्रताप सिंह, कमलेश धाकड़, राजेश सोलंकी, राजेश खटीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जांगिड़, नगर मंत्री देव किशन प्रजापत, पूर्व नगर महामंत्री खुशीराम आचार्य, एस सी मोर्चा नगर महामंत्री राजेंद्र खटीक, नगर उपाध्यक्ष जय प्रकाश रेगर, शंभूलाल खटीक,नगर मंत्री राधेश्याम धोबी, बूथ अध्यक्ष युवराज सिंह, पुष्पेंद्र कोली, बसंत वैष्णव, महावीर माली, प्रवीण सुखवाल, भंवर लाल कहार सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now