भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

0
164

संवाददाता भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहपुरा द्वारा मन की बात के संयोजक प्रवीण सुखवाल के नेतृत्व में आज सुबह 11:00 बजे पीएम मोदी की मन की बात का सभी कार्यकर्ताओं ने टीवी पर देखा और सुना।
पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों से मिले सुझाव ही मन की बात की असली ताकत हैं आपके सुझाव ही मन की बात के माध्यम से भारत की विविधता को प्रकट करते हैं, भारतवासियों के सेवा और त्याग की ख़ुशबू को चारों दिशाओं में फैलाते हैं, हमारे मेहनतकश युवाओं के नवाचार से सब को प्रेरित करते हैं. मन की बात में आप कई तरह के आइडिया भेजते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले हमने दुनियाभर की ऐसी नवीन कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए एक ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज का शुभारंभ किया था। ये देश में अपनी तरह का अलग तरह का अनोखा प्रयास है।
मन की बात के संयोजक प्रवीण सुखवाल ने बताया कि जिला मंत्री तारा चाष्टा, दिलकुश काबरा, पूर्व पार्षद प्रवीण सोनी, नगर अध्यक्ष एस सी मोर्चा लादूराम खटीक, युवा नेता जितेंद्र सेन, बूथ अध्यक्ष युवराज सिंह, नगर महामंत्री एस सी मोर्चा राजेंद्र खटीक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।