भाजपा ने पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई

0
309

संवाददाता भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहपुरा द्वारा आज वेलकम प्लाजा मे नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा नगर अध्यक्ष रघुनंदन सोनी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि मना कर पुष्पांजलि अर्पित की
रघुनंदन सोनी ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा उपाध्याय जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। उपाध्याय जी भारत की सनातन विचारधारा को योगाअनुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्मक मानवतावाद नामक विचारधारा दी।
पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि राधेश्याम जीनगर ने कहा कि व महान चिंतक व कुशल पथ प्रदर्शक थे। इस दौरान सत्यनारायण तोलंबिया, केशव सिंह,नगर उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, नगर महामंत्री मोहन रेगर, एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष लादूराम खटीक, पूर्व नगर महामंत्री खुशीराम आचार्य, पूर्व पार्षद प्रवीण सोनी, महिला मोर्चा चंद्रकांता सेन, पार्षद लालाराम नायक, अशोक छिपा, राजेश सोलंकी, भानु प्रताप सिंह, राजेश खटीक, योगेश पारीक, दुर्गा लाल कहार, मुकेश मालावत, युवा नेता जितेंद्र सेन, राजेन्द्र बोहरा, एस सी मोर्चा नगर महामंत्री राजेन्द्र खटीक, निखिल जीनगर, बसंत वैष्णव, नगर मंत्री देव किशन प्रजापत, पुष्पेंद्र कोली, राजेंद्र शास्त्री, एस सी मोर्चा नगर उपाध्यक्ष सुरेश रेगर लालचंद पाराशर कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।