कांग्रेस में शामिल होते BJP पर बरसे गुंजल, जानें किसके खिलाफ और किस सीट से लड़ेंगे चुनाव?

ओम बिरला से भी गुंजल की अनबन है। दोनों के बीच लंबे समय से सियासी रूप से टकराव चलता रहा है। गुंजल वसुंधरा राजे समर्थक रहे हैं।

0
133

राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल चरम पर पहुंच चुकी है। नेताओं का इस पार्टी उस पार्टी में आना जाना चालू है। ऐसे में बड़ी खबर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खेमे से आ रही है। दरअसल, बीजेपी नेता प्रहलाद गुंजल (Prahlad Gunjal) ने आज कांग्रेस जॉइन कर ली।

इससे पहले राहुल कस्वां कांग्रेस में शामिल हो गए थे। प्रहलाद गुंजल जो वसुंधरा राजे की करीबी थे वह अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रहलाद गुंजल को बीजेपी का कट्टर समर्थक कहा जाता था। लेकिन पाला बदलते ही सुर भी बदल गए हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2024: 22 मार्च को ओपनिंग सेरेमनी, राजस्थान में IPL टिकट मात्र 500 रुपये में, जानें टिकट के रेट?

कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद, प्रहलाद गुंजल ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि ‘मैं किसी नेता की दरी पट्टी बिछान के लिए राजनीति में नहीं आया हूं। मैं सिद्धांतों से प्रेरित होकर और जीवन मूल्यों और संस्थानों से जोड़कर राजनीति के मैदान में आया हूं। गुंजल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हाड़ौती में दो भाई साहब हैं, एक बड़े भाई साहब, एक छोटे भाई साहब। एक तरफ खुद्दारी और एक तरफ खरीदारी।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, जानिए किस मामले में जाना पड़ा जेल?

गुंजल की जॉइनिंग पर डोटासरा ने कहा कि वे दमदार नेता हैं। भाजपा में जनाधार वाले नेताओं को खत्म किया जा रहा है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए। गहलोत ने कहा कि देश में आज लोकतंत्र की धज्जियां उड़ रही हैं।

ये भी पढ़ें: IPL 2024 से एकदिन पहले क्यों छोड़ी MS धोनी ने कप्तानी? जानिए अब नया कप्तान कौन

गुंजल शांति धारीवाल के सामने विधानसभा का चुनाव ​हार गए थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी गुंजल की अनबन है। दोनों के बीच लंबे समय से सियासी रूप से टकराव चलता रहा है। गुंजल वसुंधरा राजे समर्थक रहे हैं। पिछले काफी समय से उनके तेवर बदले हुए थे। गहलोत ने कहा कि भाजपा में अच्छे लोग घुटन महसूस कर रहे हैं। पहले बीजेपी आरोप लगाती है और जैसे वह व्यक्ति बीजेपी जॉइन करता है वह अच्छा हो जाता है। यह हालत इस देश में बने हुए हैं।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।