उप चुनाव में भाजपा का पुर्व विजेता, दिवंगत का पुत्र सांवरा गुर्जर 1093वोट से जीता

750

जिला संवाददाता भीलवाड़ा। शाहपुरा उपखंड के उपचुनाव 2021 पंचायत समिति सदस्य शाहपुरा के आज मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सांवरा गुर्जर जो कि स्वर्गीय रामजस गुर्जर के सुपुत्र है जिनके कोरोना के कारण मृत्यु हो गई थी । भाजपा के सावरा गुर्जर 1093 वोटो से विजय हुए और कांग्रेस के मदन लाल कुमावत को हराया। भीलवाड़ा में मतगणना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांवरा गुर्जर को माला पहनाकर मुंह मीठा करा कर बधाई दी इस दौरान वरिष्ठ नेता ठाकुर राजेन्द्र सिंह ख़ामोर, भाजपा मंडल अध्यक्ष बालू राम कुमावत जिला परिषद सदस्य शिवराज कुमावत,एससी मोर्चा जिलामहामंत्री अविनाश जीनगर, पूर्व सरपंच दुर्गा प्रसाद काबरा, मंडल महामंत्री भंवरलाल वैष्णव, मनोज गुर्जर, कोषाध्यक्ष भेरू लोहार,भागचंद कुमावत, लाला गुर्जर, तहनाल उपसरपंच जीवराज गुर्जर, चेन सिंह,भागुता गुर्जर, सूरज करण गुर्जर, सत्तू लोहार, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष आसाराम बावरी, नटवर सोलंकी, सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।