Budget 2024 Highlights: इन चार सेक्‍टर्स पर रहा सबसे ज्यादा फोकस, देखें बजट की बड़ी बातें

वित्त मंत्री ने कहा, 'हमने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा है। दरअसल, अंतरिम बजट में किसी तरह की लोकलुभावन घोषणाएं नहीं की जाती हैं।

0
211

Budget 2024 Highlights: केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर पूरा देश टकटकी लगाए हुए हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार 1 फरवरी को संसद में अंतरिम बजट पेश किया। वित्त मंत्री का ये छठा और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी और अंतरिम बजट है। इस बजट में अब तक कई बड़े ऐलान किए गए हैं लेकिन समझने वाली बात इतनी है कि बजट में कुछ भी खास नहीं है। जिन चार सेक्टरों पर सरकार ने फोकस किया है वो यहां आपको बजट 2024 की हाइलाइट्स में पढ़ सकते हैं-

वित्त मंत्री ने कहा, ‘हमने अंतरिम बजट की परंपरा को जारी रखा है। दरअसल, अंतरिम बजट में किसी तरह की लोकलुभावन घोषणाएं नहीं की जाती हैं। यही वजह है कि सरकार ने किसी तरह की घोषणाएं करने से परहेज किया है।’

हमें व्हाट्सऐप पर फॉलो करें लिंक नीचे है-
हमारे साथ व्हाट्सऐप चैनल पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

जानिए बजट की बड़ी हाइलाइट्स

इनकम टैक्स स्लैब
सरकार ने आम आदमी को इस बार इनकम टैक्स में कोई राहत नहीं दी है। टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया।

कुछ भी सस्ता या महंगा नहीं हुआ
इस बार बजट में कुछ भी सस्ता या महंगा नहीं हुआ है। ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए क्योंकि 2017 में लागू किए गए GST के बाद से बजट में केवल कस्टम ड्यूटी, एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाया या घटाया जाता है, जिसका असर गिनी-चुनी चीजों पर पड़ता है।

ये भी पढ़ें: Budget 2024: मीडिल क्लास को सरकार देगी घर, जानिए सरकारी योजनाओं का कैसे मिलेगा लाभ?

इन चार सेक्‍टर्स पर रहा सबसे ज्यादा फोकस 

1. गरीबों के लिए: सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। गरीब कल्याण योजना में ₹ 34 लाख करोड़ खातों में भेजे।


2. महिलाओं के लिए: करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है।
3. युवाओं के लिए: तीन हजार नए IIT खोले गए हैं। 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली है।


4. अन्नदाता (किसानों): पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है।

ये भी पढ़ें:  1 फरवरी से हुए ये 4 बड़े बदलाव, जानिए कैसे होगा आपकी जेब पर असर

पीएम मोदी ने दी बजट की बधाई
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये बजट विकसित भारत के 4 युवा, गरीब, महिला और किसान पर आधारित है। ये देश के निर्माण का बजट है। इसमें 2047 के भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है। मैं निर्मला जी और उनकी टीम को बहुत बधाई देता हूं। इसमें भारत की यंग एस्पिरेशन का प्रतिबिंब है।’

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।