आज (24 अक्टूबर) मंगलवार को दशहरे के शुभ अवसर पर सोना चांदी खरीदने की सोच रहे है तो जान लें आज का सोने-चांदी का ताजा भाव, क्योंकि आज विजयदशमी के मौके पर फिर सोने चांदी की कीमतों में बदलाव आया है। सोना 200 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है, वहीं चांदी 200 रुपए प्रति किलो की गिरावट के साथ पुराने रेट पर चल रही है। राहत की बात ये है कि फेस्टिवल सीजन में सोना 57 हजार से नीचे तो चांदी 76 हजार से नीचे चल रही है।
आज का सोने-चांदी का ताजा भाव
आज 24 अक्टूबर 2023 को सराफा बाजार में सोने चांदी की जारी नई कीमतों के मुताबिक, आज मंगलवार को 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) के दाम 56, 700 और 24 कैरेट के दाम 61, 840 पर ट्रेंड कर रहा है। वही 1 किलो चांदी (Silver price Today) का भाव 75100 रुपए चल रहा है ।
जानिए बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव
आज मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 61,740 रुपये , दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 61,840/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू और मुंबई सराफा बाजार में 61,690/- रुपये और चेन्नई सराफा बाजार में कीमत 61,750/- रुपये पर ट्रेंड कर रहा है।
आज मंगलवार को जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करें तो 01 किलोग्राम चांदी की कीमत (Silver Rate Today) 75,100/- रुपये है, जबकि चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में कीमत 78,500/- रुपये है। वही भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 75,100 रुपए चल रही है।
20,22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
- ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- आमतौर पर सोना 20 और 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग गहनों के लिए 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं।
- 24 कैरेट गोल्ड 9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्धता होती है।
- 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किए जाते हैं।
- 24 कैरेट में कोई मिलावट नहीं होती, इसके सिक्के मिलते है, लेकिन 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए ज्यादातर दुकानदार 18, 20 और 22 कैरेट सोना बेचते हैं।




































