PM मोदी के एक ऐलान से बाजार में बंपर तेजी, इन सेक्टर्स के शेयर हुए रॉकेट, जानें सबकुछ

416

सोमवार, 18 अगस्त को सेंसेक्स (sensex nifty stock market) 800 अंक (1.1%) चढ़कर 81,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 300 अंक (1.3%) की तेजी है, ये 25,000 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्‍वतंत्रता दिवस पर जीएसटी ढांचे में बदलाव करने और जीएसटी दरें घटाने के ऐलान ने आज स्टॉक मार्केट में जोश भर दिया।

प्रधानमंत्री ने इस साल दिवाली तक जीएसटी रिफॉर्म पेश करने की बात कही। ऐसा होने पर आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर टैक्स का बोझ कम हो जाएगा और रोजमर्रा के इस्‍तेमाल की चीजें सस्‍ती होंगी।

मारुति सुजुकी के शेयर में करीब 9% और बजाजा फाइनेंस में 6% की तेजी है। अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, M&M और ट्रेंट 4.5% तक चढ़े हैं। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में तेजी है। NSE के ऑटो इंडेक्स में 4.5%, फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.11% रियल्टी में 2.3%, मेटल 1.7% और प्राइवेट बैंक में 1.60% की तेजी है। IT, मीडिया और फार्मा में गिरावट है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

टॉप गेनर्स और लूजर्स
शेयर मार्केट में जिन शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है उनमें ऑटो सेक्टर के मारुति, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, M&M आदि शामिल हैं। वहीं, TCS, सन फार्मा, आईटीसी, एचसीएल टेक आदि आज टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल हैं।

मारुति सुजुकी के शेयर में तेजी देखी जा रही है। पिछले सप्ताह मारुति का शेयर 12,936 अंक पर बंद हुआ था, जो आज 767 अंक की तेजी के साथ 13,703 पर खुला। वहीं, हीरो मोटोकॉर्प में भी 6.69 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: Share Market में सुनामी, 2025 में इन टॉप 10 बुल्स के अरबों रुपये डूबे, देखें पूरी लिस्ट

लूजर्स की बात करें तो L&T के शेयर में आज 0.79 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। शुरुआत में 20 अंकों की तेजी के साथ इसमें 29 अंकों की गिरावट देखी जा रही है। पिछले सप्ताह 3,677 अंक पर कारोबार बंद करने वाली कंपनी आज 3,648 अंक पर कारोबार कर रही है। वहीं, इटर्नल, एचसीएल टेक, इंफी, सनफार्मा आदि के शेयर भी आज गिरावट के साथ कोरबार कर रहे हैं।

बाजार में आज के तेजी के तीन कारण

GST में बदलाव: सरकार GST2.0 लाने जा रही है। इससे रोजमर्रा की चीजों पर टैक्स कम होगा और कीमतों में 10% तक की कमी आ सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि सरकार GST स्लैब में बड़ा बदलाव करेगी। अभी 4 टैक्स स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% हैं। सुधार के बाद दो 5% और 18% ही रहेंगे। इससे 12% GST के दायरे में आने वाली मक्खन, फ्रूट जूस, ड्राई फ्रूट्स जैसी 99% वस्तुएं 5% के दायरे में आ जाएंगी।

S&P ने भारत की रेटिंग बढ़ाई: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P ने भारत की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को BBB- से बढ़ाकर BBB कर दिया है। वहीं शॉर्ट-टर्म रेटिंग को भी A-3 से बढ़ाकर A-2 कर दिया। वहीं इंडियन इकोनॉमी को लेकर आउटलुक स्टेबल रखा गया है। S&P का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

ट्रम्प टैरिफ: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार (15 अगस्त) को यूक्रेन मुद्दे पर हुई बातचीत का बाजार पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। इस मीटिंग से भारत पर ट्रम्प की ओर से भारत पर लगाए जाने वाली 25% एक्स्ट्रा और पेनल्टी टैरिफ से छूट की भी बात सामने आई है। इसका सीधा असर बाजार पर दिख रहा है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।