Gold-Silver Price Update : करवा चौथ पर सोने के भाव गिरे, चांदी में भारी उछाल..पढ़े पूरी खबर

दशहरा के बाद से ही सोने के भाव में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही थी। बीच में शनिवार के दिन सोने के भाव में कुछ स्थिरता आई थी। लेकिन रविवार को सोने के भाव एक बार फिर से आसमान छूने लगे थे। लेकिन आज सोने के भाव में गिरावट देखी गई है।

0
310

Gold,Silver Price Update : 1 नवंबर को देशभर की महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखने बाली हैं। ऐसे में बाजार की चहल-पहल अलग नजर आ रही है। इस दिन हर महिला सोलह श्रृंगार के साथ खुद को संवारती हैं। करवाचौथ हो और सोने-चांदी की सॉपिंग न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता।

दशहरा के बाद से ही सोने के भाव में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही थी। बीच में शनिवार के दिन सोने के भाव में कुछ स्थिरता आई थी। लेकिन रविवार को सोने के भाव एक बार फिर से आसमान छूने लगे थे। लेकिन आज सोने के भाव में गिरावट देखी गई है। अगर आप भी अपने लिए करवाचौथ में कुछ नया ज्वैलरी लेने की सोच रहे हैं तो देर मत कीजिए ये मौका हो सकता है कल यानी करवाचौथ के दिन दोबार न मिले। आईए जानते हैं आज कितना सस्ता हुआ है सोना।

ये भी पढ़े : Karwa chauth 2023: जानें करवा चौथ का व्रत समय, शुभ संयोग और पढ़ें कथा

आज 31 अक्टूबर के दिन दिल्ली के सराफा बाजार में सोने और चांदी के भाव जारी कर दिए गए हैं। दशहरा खत्म होने के बाद लगातार सोने के भाव में बढोतरी देखी जा रही थी। लगातार बढ़ोतरी के बीच शनिवार के दिन सोने के भाव में स्थिरता दिखी। लेकिन यह स्थिरता ज्यादा दिन तक टिकी नहीं। रविवार से फिर सोना महंगा हो गया। वही आज की बात करें तो आज सोना 230 रुपए नीचे गिरा है।

दिल्ली में आज 31 अक्टूबर के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,400 रूपए है। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज इसका भाव 57,200 रुपए किलो है।

कल यानी (30 अक्टूबर) रविवार के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 62,630 रूपए था। वहीं कल 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 57,410 रुपए किलो था।

ये भी पढ़े : Jio ने लॉन्च किया मात्र 2000 रुपये में 4G फोन, ये हैं खास चार स्मार्ट फीचर्स

जहां कुछ दिनों से सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं । वहीं कुछ दिनों से चांदी के भाव में स्थिरता बनी हुई थी। हालांकि फिर शुक्रवार के दिन चांदी 500 रूपए लुढ़कर 74,600 रूपए किलो हो गई थी। इसके बाद से चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई। लेकिन आज चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है। आज चांदी हजार रुपए महंगा हो गया है। आज चांदी का भाव 75,600 रूपए किलो है।

जानिए अन्य शहरों में सोने का भाव-

दिल्ली

24 कैरेट सोना का भाव – 62,400

22 कैरेट सोना का भाव – 57,350

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़

24 कैरेट सोना का भाव – 62,450

22 कैरेट सोना का भाव – 57,250

नोएडा

24 कैरेट सोना का भाव – 62,550

22 कैरेट सोना का भाव – 57,350

मुंबई

24 कैरेट सोना का भाव – 62,400

22 कैरेट सोना का भाव – 57,200

कोलकता

24 कैरेट सोना का भाव – 62,400

22 कैरेट सोना का भाव – 57,200

ये भी पढ़े : Apple इवेंट में लॉन्च हुए नए MacBook Pro,आईमैक और चिपसेट, जानें सबकुछ

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।