जानिए कौन है वायरल होती इस तस्वीर में महिला, जिसने BJP की हरकतों को अपने कैमरे में कैद किया

614

केरल: सबरीमाला मंदिर में 40 साल की उम्र से कम महिलाओं के प्रवेश के बाद केरल में बवाल मचा हुआ है। इसी बवाल की कवरेज करने को लेकर एक मुस्लिम महिला पत्रकार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस महिला की तस्वीर माृभूमि अखबार ने छापी है। इस तस्वीर में शजिला अपने आंसूओं को रोकने की कोशिश कर रही हैं। जिससे साफतौर से देखा जा सकता है।

बताया जा रहा है कि शाजिला अब्दुल रहमान पर हिंदू संगठनों ने हमला किया। इसके बावजूद वो काम पर डटी रही. तस्वीर में उनके चेहरे पर दर्द को साफ-साफ देखा जा सकता है। जब शाजिया की तस्वीर वायरल हुई उसके बाद शाजिया ने मीडिया को बताया कि मैं सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के बाद हिंदूवादी संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद का कवरेज कर रही थी। तभी मुझे कुछ युवकों ने घेर लिया। उन्होंने मुझे पीछे से लात मारी। मैं तब भी वीडियो बनाती रही। फिर लोग मेरे सिर, गले पर वार करने लगे लेकिन मैं मोर्चे पर डटी रही। मेरे गले में थोड़ी चोट आई हैं।”

उन्होंने आगे बताया कि भीड़ ने मुझसे कैमरा छीनने की भी कोशिश की। वो मुझे धमकाते रहे कि कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो डिलीट करो लेकिन मैं भीड़ के उपद्रव को कैमरे में कैद करती रही। शाजिला पर हमले के विरोध में केरल के पत्रकार संगठन ने अपना विरोध दर्ज करवाया है।

BJP से डरती नहीं हूं-
शाजिला का कहना है कि मेरे कंधों पर कैमरा था, मेरी आंखें सामने की तरफ टिकी थीं। मुझे पता नहीं चला कि किसने मुझपर हमला किया, पर दर्द का एहसास हो रहा था। मैं इस असहनीय दर्द से गुजर रही थी कि इस बीच उन्होंने मेरा कैमरा छिनना चाहा। पर मैंने अपनी पूरी ताकत लगाकर उसे बचाए रखा। ऐसा करने में मेरी गर्दन का किनारा घायल हो गया, लेकिन मुझे बीजेपी से डर नहीं लगता। मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ हो रहे इन विरोधों का कवरेज करती रहूंगी। बता दें फिलहाल शाजिला का इलाज तिरुअंतपुरम के अस्पताल में चल रहा है।

CM ने साधा निशाना-
संगठन का कहना है कि मीडिया के लोगों पर चाकुओं से भी हमला किया गया। राज्य में हो रहे प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को निशाने पर लिया। विजयन ने कहा कि संघ परिवार इस क्षेत्र को वॉर जोन बनाकर रखा हुआ है, सरकार इस प्रकार के प्रदर्शन बंद करना चाहती है।

ये भी पढ़ें:

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं