राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72 पुण्यतिथि श्रद्धापुर्ण मनाई

0
273

हनुमानगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ में गुरूवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72 पुण्यतिथि श्रद्धापुर्ण मनाई गई। इस मौके पर समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजेन्द्र बैद व सुरेन्द्र गाेंद ने कहा कि महात्मा गांधी का समग्र जीवन शांति एवं अहिंसा का उनका संदेश पूरी दुनिया के लिए सर्वकालिक तौर पर सामयिक है। उन्होने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा, सत्याग्रह और असहयोग के अपने दर्शन से लोगों को एकजुट कर राष्ट्रीय आंदोलन का नेतृत्व किया था। महात्मा गांधी जी के विचार आज भी उतने ही शाश्वत हैं जितने दशकों पहले थे। उन्होंने न सिर्फ भारत बल्कि समूचे विश्व को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष तरूण विजय, सुभाष चंद्र सुखीजा, सोहन सिंह राजावत, हरदत सिंह, स्वराज सिंह, कृष्ण झाझडिया, फुल सिंह, जयपाल झोरड़, मदनलाल सिहाग, नवाब खां व अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now