मिलेगी छेड़खानी की सजा, अरेस्ट हुआ हरियाणा BJP अध्यक्ष का बेटा विकास बराला

0
352

पंजाब: चंडीगढ़ में आईएएस अफसर की बेटी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी विकास बराला को गिरफ्तार कर लिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ने विकास बराला और उसके दोस्त अशीष कुमार को गैर-जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपी आज समन मिलने के बाद सेक्टर-26 के पुलिस स्टेशन में पेश हुए थे।

विकास बराला हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा है। सुभाष बराला ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह नाटकीय रही और वो बीच में ही उठकर चले गए। सुभाष बराला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना रटा-रटाया बयान दिया।

इसी बीच उनके एक असिस्टेंट ने उनको फोन पकड़ा दिया और कहा कि विकास बराला का फोन आया है जिसके बाद वो फोन लेकर अंदर चले गए। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को पूरा बताते खत्म कर दिया गया।

इस मामले में ये भी पता चला था कि दोनों आरोपी नशे में थे। इस बात की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में हो गई है। दोनों आरोपियों में एक विकास बराला है। चंडीगढ़ आईजी टी लूथरा के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस विकास बराला और उसके दूसरे साथी को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी, लेकिन उन्होंने ब्लड और यूरिन सैंपल देने से मना कर दिया था। लूथरा ने कहा, आरोपी कानून का छात्र है और उसे मालूम था कि वह क्या कर रहा है।

alcohol-1

डॉक्टर ने ऑब्जर्वेशन के आधार पर मेडिकल रिपोर्ट तैयार की जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। लूथरा ने बताया कि आरोपियों का ब्लड और यूरिन सैम्पल न देना उनके खिलाफ जाता है। उन्होंने कहा, न्याय के लिए सबकुछ उजागर होकर किया जाएगा।

बताते चलें कि हरियाणा पुलिस ने आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी करते हुए बुधवार को बुलाया. हालांकि, मंगलवार शाम को विकास बराला ने पुलिस से समन लेने से मन कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसके सेक्टर-7 स्थित घर पर ही समन चिपका दिया।

vikas-barala

गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट
उधर, हरियाणा बीजेपी सुभाष बराला ने कहा है कि विकास पुलिस को जांच में हर संभव मदद देगा। उन्होंने कहा, चंडीगढ़ में नहीं होने की वजह से विकास समन रिसीव नहीं कर पाया। चंडीगढ़ प्रशासन ने पूरे मामले की जानकारी गृह मंत्रालय को भेज दी है। माना जा रहा है कि सबूतों के सामने आने के बाद विकास बराला पर चार्जेज बढ़ सकते हैं।

केस वापसी के लिए किया 6 बार कॉल

चंडीगढ़ छेड़खानी केस में पीड़िता वर्णिका कुंडू के पिता IAS अफसर वीएस कुंडू ने खुलासा किया है कि वारदात की रात उनको आरोपी विकास बराला के पिता सुभाष बराला ने 6 बार फोन कॉल किया था। उन्होंने हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष बराला का फोन नहीं उठाया, क्योंकि वह जानते थे कि उन पर दबाव बनाया जा सकता है।

v_1_1502268198_618x347

क्या मामला है ?
विकास बराला पर आरोप है कि शराब के नशे में उसने रात में सीनियर आईएएस की बेटी वर्तिका की कार का पीछा किया और उसके साथ छेड़खानी की। लड़की की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। कथित तौर पर कमजोर केस की वजह से उसे 16 घंटे में ही जमानत भी मिल गई। इस मामले में विपक्ष ने सरकार पर विकास बराला को बचाने का आरोप लगाया है।