टीवी विज्ञापन में स्टंट करते दिखें बच्चे तो इस नम्बर पर करें शिकायत

1062

जयपुर: यदि आपको लगता है कि किसी विज्ञापन में चाइल्ड लेबर या बच्चों की सेफ्टी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, तो आप इसकी शिकायत एक फोन कॉल पर करवा सकते है। चिल्ड्रंस डे पर (आस्की) एडवरटाइजिंग स्टैडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया ने कहा हमें प्रतीज्ञा लेने चाहिए कि अगर किसी विज्ञापन में बच्चों की सेफ्टी को लेकर कोई खतरा नजर आए तो सीधे शिकायत करे।

वॉट्सएप पर भी कर सकते हैं शिकायत-

इस साल मार्च में आस्की ने वॉट्सएप ने नम्बर जारी किए थे। आप भी 7710012345 अपनी शिकायत वॉट्स एप कर सकते है। जनरल सैकेट्री श्वेता ने बताया कि कुछ विज्ञापनों में चाइल्ड लेबर को प्रमोट किया जाता है,जिनके खिलाफ लोगों को शिकायत करना चाहिए। इसके साथ ही स्टंट करते हुए बच्चों के प्रति भी अवेयर रहे।