प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प के तहत की साफ सफाई

456

हनुमानगढ़। स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए आज हनुमानगढ़ को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए पर्यावरण पाठशाला और राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की इकाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोड़कियां के स्काउट  द्वारा जिला परिषद के आस-पास फैले प्लास्टिक कचरे का संग्रहण किया गया और सभी स्काउट को प्लास्टिक का उपयोग घरेलु जीवन में नहीं करने का संकल्प भी दिलवाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण पाठशाला के जिला संयोजक पदमेश कुमार, रोवर लीडर सोहन गोदारा, स्काउट देवेंद्र सिंह,सोनू,रविंद्र,प्रमोद,विजय,पवन,कर्ण, अजय उपस्थित रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।