– कृषि उपज मण्डी समिति ने जारी किए आदेश, व्यापारियों व अधिकारियों को किया शामिल
हनुमानगढ़। गेहूं खरीद सीजन के दौरान बारदाना वितरण की व्यवस्था को सुचारू, पारदर्शी एवं विवाद रहित बनाने के उद्देश्य से कृषि उपज मण्डी समिति “विशिष्ट श्रेणी” हनुमानगढ़ टाउन द्वारा एक समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में सचिव सी.एल. वर्मा द्वारा कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार गठित समिति में फूडग्रेन मर्चेन्ट्स एसोसिएशन हनुमानगढ़ टाउन के पूर्व अध्यक्ष श्री नरोत्तम सिंगला, पूर्व अध्यक्ष श्री संतराम जिन्दल तथा सचिव श्री दलीप सिंह ढिल्लो को शामिल किया गया है। इसके अलावा संबंधित गुणवत्ता निरीक्षक एवं एच.एण्ड.टी.ए. को भी समिति में सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यालय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि गेहूं खरीद के दौरान बारदाना वितरण को लेकर किसी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न न हो तथा सभी व्यापारियों एवं किसानों को निर्धारित नियमों के अनुसार समय पर बारदाना उपलब्ध कराया जा सके, इसके लिए समिति समन्वय बनाकर कार्य करेगी। बतादे की दो दिन पूर्व बारदाना को लेकर बवाल हुआ था,बारदाने के गोदाम को विभागीय कार्यवाही करते हुए सील कर दिया था,आज व्यापारियों की उपस्थिति में गोदाम को खुलकर बारदाने की गिनती कर फ़ूडग्रेन मर्चेंट की बनी कमेटी को सौप दिया है, कमेटी ने अनुपात के हिसाब से दुकानदारों को बारदाने का वितरण कर दिया । कमेटी वितरण व्यवस्था की निगरानी करने के साथ-साथ आवश्यक सुझाव भी देगी, ताकि खरीद प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित हो सके।
मण्डी क्षेत्र के व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि समिति गठन से वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी तथा अनावश्यक विवादों की संभावना कम होगी। वहीं किसानों को भी समय पर बारदाना उपलब्ध होने से गेहूं खरीद कार्य में सुविधा मिलेगी। कृषि उपज मण्डी समिति प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि गठित समिति के सहयोग से गेहूं खरीद व्यवस्था अधिक प्रभावी और व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सकेगी। गोदाम सील खुलने के समय उपस्थित व्यापारी पूर्व प्रधान संतलाल जिंदल,पूर्व प्रधान नरोत्तम सिंगला,पूर्व प्रधान घनश्याम भादू,पूर्व प्रधान राज कुमार सोढा,मेजर सिंह कामरानी,सोहन सिंह,राय सिंह साई,सचिव दलीप ढिल्लों, उपाध्यक्ष ईशान चौधरी,कोषाध्यक्ष मोंटी तलवड़िया,बालकृष्ण करमचंदानी,सम्बंधित गुणवत एजेंसी अधिकारी, कृषि उपज मंडी समिति सचिव सी एल वर्मा,पूर्व तहसीलदार दानाराम मीणा आदि व्यापारी मौजूद रहे ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































