पहले किया तलवार से हमला फिर दागी गोली, यहां देखिए वारदात की पूरी फुटेज

0
802

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे में मंगलवार रात नौ बजे बजे भिवंडी के कॉर्पोरेटर और महानगरपालिका में कांग्रेस पार्टी के सभागृह नेता मनोज महात्रे की कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हमलावरों ने महात्रे के पहले हाथ काटे और फिर उन्हें तीन गोली मारकर घायल कर दिया।

हत्या की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस के मुताबिक, महात्रे अपने राजनीतिक विरोधी के खिलाफ नारपोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाकर लौट ही रहे थे, तभी उनपर यह हमला हुआ।

5-6 की संख्या में आए अज्ञात हमलावरों ने उन्हें पार्किंग एरिया में घेर लिया। उन्होंने पहले महात्रे के तलवार से हाथ काटे और फिर तीन गोली मारकर मौके से फरार हो गए। इस हमले में घायल मनोज महात्रे को स्थानीय लोग इलाज के लिए ठाणे के जूपिटर अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मनोज के परिवार वालों के मुताबिक, राजनीतिक रंजिश के चलते मनोज की हत्या की गई है।

Video: बाड़मेर में यूं हुआ कालाधन सफेद, खुद सुनिए पीड़ितो की जुबानी !

सीसीटीवी में मिले अहम सुराग

पुलिस को पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे से हमलावारों के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। भिवंडी जोन-2 के पुलिस उपायुक्त मनोज पाटिल ने बताया है कि, इससे पहले भी मनोज महात्रे पर नारपोली पुलिस स्टेशन की सीमा में कातिलाना हमला किया जा चुका है। पाटिल ने बताया कि, वे हमलावारों के बेहद करीब हैं और वे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। फिलहाल इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ 302 का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पाकिस्तानी हिरोइन ने सलमान खान को कहा ‘छिछोरा’, वीडियो वायरल

मनोज महात्रे भिवंडी तालुका के कालवा इलाके के रहने वाले थे। हत्या के बाद हमलावर बिना नंबर प्लेट की कार में बैठ वहां से फरार हो गए। यह घटना निकाय चुनावों से ठीक पहले हुई है। चुनावों को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो भी कर सकते हैं)