संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस की बैठक आयोजित

89

-पंचायतीराज व नगर निकाय चुनाव में पूर्ण बहुमत का लिया संकल्प
हनुमानगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “संगठन बढ़ाओदृलोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत विधानसभा हनुमानगढ़ के देहात एवं शहर ब्लॉक की एक महत्वपूर्ण बैठक हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित पूर्व विधायक चौधरी विनोद कुमार के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों की रणनीति तय करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में निवर्तमान जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, पूर्व प्रधान जयदेव भीड़ासरा,  प्रधान प्रतिनिधि कृष्ण जैन, संगठन महामंत्री गुरमीत चंदड़ा तथा शहर ब्लॉक अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ‘बेबी’ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 7 अप्रैल तक प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगर परिषद के हर वार्ड में 21 सदस्यीय कमेटियों का गठन सुनिश्चित करें, ताकि संगठन की पकड़ और प्रभाव को बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही आगामी चुनावों में जीत की आधारशिला रखेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।