कथित झूठे पोक्सो प्रकरण को लेकर कांग्रेस का विरोध

150

– जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
हनुमानगढ़। महिला पुलिस थाना हनुमानगढ़ में पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कथित झूठे प्रकरण को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की और निर्दाेष व्यक्ति के साथ अन्याय न होने देने की अपील की। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड नंबर 56 हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी निवर्तमान पार्षद विकास रांगेरा के खिलाफ राजनीतिक द्वेषता के चलते महिला पुलिस थाना में पोक्सो एक्ट के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है, जो पूरी तरह से निराधार और झूठी है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस प्रकरण के पीछे प्रभावशाली लोगों की साजिश है, ताकि एक जनप्रतिनिधि की छवि को धूमिल किया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।