हनुमानगढ़। महिला हनुमान मण्डली द्वारा हनुमानगढ़ जंक्शन दुर्गा कॉलोनी स्थित नंदी शाला के संचालन समिति के सदस्यों को गौसेवा के लिए 31 हजार रूपये का सहयोग सुपुर्द किया। महिला मण्डल के सदस्यों ने बताया कि पिछले 13 सालों से हाउसिंग बोर्ड की महिलाओं द्वारा एकजुट होकर महिला हनुमान मण्डली का गठन किया था। उन्होने बताया भजन सत्संग व कीर्तन से एकत्रित हुई धनराशि सदैव गौसेवा के लिए अलग अलग गौशालाओं में भेंट की जाती है। अभी तक 34 लाख रूपये गौसेवार्थ विभिन्न गौशालाओं में दिया जा चुका है। नंदी शाला के प्रबंध समिति सदस्यों ने महिला हनुमान मण्डली का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा एकजुट होकर पिछले 13 सालों से जो धार्मिक आयोजन किये जा रहे है यह सबसे बड़ा पुण्य है। उन्होने महिलाओं के उक्त कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह गौसेवा में कार्य करने का आह्वान किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































