India vs Australia : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजों ने किया निराश, 240 रन पर सिमटा भारत… 240/9

 दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। मुकाबला दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा।

0
271

India vs Australia World Cup Final: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट मैदान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। मुकाबला दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। भारत की पारी के 45 ओवर समाप्त हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 50 ओवर में 241 रन बनाने हैं। भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में भारत के नौ विकेट गिर गए हैं। जोश हेजलवुड ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर दिया। सूर्या ने 28 गेंद पर 18 रन बनाए।

एडम जम्पा ने 45वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह आउट कर दिया। भारत ने 46 ओवर में आठ विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 15 और कुलदीप यादव पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

मोहम्मद शमी भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें 44वें ओवर की चौथी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने विकेटकीपर जोश इंगलिश के हाथों कैच कराया। शमी ने 10 गेंद पर छह रन बनाए।

भारत की पारी के 40 ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने पांच विकेट पर 197 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 64 और सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों खिलाड़ियों से टीम को बड़ी साझेदारी की उम्मीद है।

बता दें कि भारत की आधी टीम 178 रन पर पवेलियन लौट चुकी है। रवींद्र जडेजा 22 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उन्हें विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। अब लोकेश राहुल के साथ सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं। राहुल अर्धशतक लगाकर जमे हुए हैं और उनसे भारत को बड़ी पारी की उम्मीद है। राहुल को अंत तक क्रीज पर रहकर बड़ा स्कोर बनाना होगा। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 179/5 है।

राहुल ने लगाया अर्धशतक

केएल राहुल ने मैच में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। भारत ने 35 ओवर में चार विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 50 और रवींद्र जडेजा नौ रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पांचवें विकेट के लिए 25 रन की साझेदारी कर ली है। राहुल से सबको उम्मीद है कि वह अपनी पारी को एक बड़े स्कोर में बदलें।

विराट कोहली 54 रन बनाकर आउट हुए। 

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 3 विकेट पर 142 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

विराट वनडे करियर का 72वां अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। कोहली ने इस वर्ल्ड कप में 9वीं बार 50 से ज्यादा रन बना लिए हैं। यह विराट की वर्ल्ड कप में 12वीं फिफ्टी है।

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग इलेवन: ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्‍तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड.

ये भी पढ़ें: world cup 2023 में सितारों का लगा जमावाड़ा, किंग खान, दबंग खान से लेकर पादूकोण फैमिली हर कोई पहुंचा चीयरअप करने

भारत का प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत  बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)


ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।