लड़का-लड़की ऐसे गले मिलते हैं जैसे खा जाएंगे, इसी से रेप की वारदात बढ़ती

मोटरसाइकिल पर इस तरह से आलिंगन करते हुए चलते हैं, जैसे लड़का लड़की को खा जाएगा। लड़की लड़के को खा जाएगी। कोई चर्चा नहीं होती

0
490

लखनऊ: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पिछले दिनों राम रहीम पर बयान देकर पहले ही फंस हुए थे कि अब एक और बवाल खड़ा कर दिया। साक्षी महाराज ने कहा, “मोटरसाइकिल हो, कार हो, पार्क हो या कोई अन्य स्थल हो। वहां लड़के-लड़कियां अश्लील हरकतें करते हुए पाए जाते हैं। मोटरसाइकिल पर इस तरह से आलिंगन करते हुए चलते हैं, जैसे लड़का लड़की को खा जाएगा। लड़की लड़के को खा जाएगी। कोई चर्चा नहीं होती, कोई कार्रवाई नहीं होती लेकिन जब बलात्कार हो जाता है, तब पुलिस की वर्दी उतर जाती है।”

फिर एक ऐसा बयान दिया है जिसपर बवाल हो सकता है। साक्षी महाराज पार्क जाने वाले, बाइक-कार पर चलने वाले कपल्स पर एक्शन की मांग कर रहे हैं। उनके अनुसार इन्हीं लड़के-लड़कियों की वजह से रेप की वारदात को बढ़ावा मिलता है। रेप केस में गुरमीत राम रहीम का बचाव कर चुके भाजपा के सांसद साक्षी महाराज के इस बयान पर पार्टी में सन्नाटा छा गया है।

दरअसल, साक्षी महाराज इन दिनों राजस्थान के भरतपुर में हैं। यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से प्रेम का प्रदर्शन करने वाले जोड़ों को जेल में डाल देना चाहिए। महाराज के अनुसार, अनुसार इन्हीं लड़के-लड़कियों की वजह से रेप की वारदात को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि सभी उन्हें नजरंदाज करते हैं, लेकिन जब रेप होता है तो लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगते हैं।

आपको बताते चले ये पहला मौका नहीं है जब साक्षी महाराज ऐसे विवादित बयान दिए हैं। कुछ दिन पहले ही राम रहीम को सजा मिली तो उसका बचाव किया था साक्षी महाराज ने, उसके पहले कहा था कि हिंदू महिलाओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए और फिर लव जेहाद पर कहा था कि हिंदु लड़कियों का तो रेट कार्ड तक तय है। बता दें साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से लोकसभा सांसद है। पार्टी हर बार साक्षी महाराज के बयानों पर कुछ भी बोलने से बचती आई है।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

  • रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)