अदालत ने दिया आसाराम मामले में गवाह के शूटर को पेश करने का आदेश

0
361

मुजफ्फरनगर: शहर की एक अदालत ने आसाराम के वफादार कार्तिक हलदर को अखिल गुप्ता हत्याकांड मामले में 14 अक्तूबर को अदालत में पेश करने का आदेश दिया।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा चौधरी ने स्थानीय पुलिस के आग्रह पर आदेश जारी किया। आग्रह में स्थानीय पुलिस ने कहा था कि हलदर को मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए पेश करना आवश्यक है। आरोपी को मार्च में छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया और वह अहमदाबाद में जेल में बंद है। अहमदाबाद से लाए जाने के बाद पुलिस उसे हिरासत में लेगी।

गुप्ता को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी। अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वह आसाराम का रसोइया और निजी सहायक था। आसाराम 16 साल की एक लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में अगस्त 2013 से जेल में बंद हैं।