हरभजन सिंह कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल, पंजाब से लड़ेंगे चुनाव !

0
409
चंडीगढ़: चर्चा है कि क्रिकेटर हरभजन सिंह को कांग्रेस में शामिल किया जा सकता है। उन्हें पंजाब विधानसभा चुनाव में जालंधर का टिकट दिया जा सकता है। इस खबर ने सुर्खियां तब से बटोरनी शुरू कर दी जब हरभजन ने 6 महीने पहले पार्टी के स्टेट प्रेसिडेंट रहे अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी। आपको बता दें हरभजन को पार्टी में शामिल करने की योजना राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पहल से शुरू हुई। पूरे मामले में प्रशांत किशाेर की भूमिका को अहम माना जा रहा है।
सिद्धू भी कांग्रेस के संपर्क में
  • – बीजेपी छोड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू भी कांग्रेस के काॅन्टैक्ट में हैँ।
  •  उनकी पत्नी नवजोत कौर पहले ही कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।
  •  सिद्धू ने अावाज-ए-पंजाब नाम से अलग पार्टी बना ली है। पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी में जाने का मन बनाया था, लेकिन बात नहीं बनी।
कांग्रेस को भरोसा है कि भज्जी के आने से पार्टी युवाआें काे अपने साथ आसानी से जोड़ सकेगी। सिद्धू और हरभजन के आने के बाद कांग्रेस के चुनाव अभियान में नया जाेश भी आने की उम्मीद है। पार्टी के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह अभी नई दिल्ली में ही हैं और हरभजन से उनकी मुलाकात भी होने की उम्मीद है। बताया जाता है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची के जारी हाेने में इसी कारण देरी हो रही है। दोनों पूर्व क्रिकेटरों के कांग्रेस में शामिल हाेने के बाद पार्टी अपने बाकि उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नए सिरे से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हरभजन को कांग्रेस में लाना इसी रणनीति का हिस्सा समझा जा रहा है। नोटबंदी के कारण बने माहौल को बदलने और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने के लिए पार्टी ने रणनीति बनाई है। पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी में कोई काेर-कसर नहीं रखना चाहती है।
हमारी वेबसाइट पर अपनी पसंद की खबर पर कमेंट करके आप जीत सकते हैं कैश मूवी टिकट और स्मार्टफोन –अधिक जानकारी के लिए यहां किल्क कीजिए कमेंट करो – Paytm कैश , मूवी टिकट और 4G स्मार्ट फ़ोन जीतो