आंध्र प्रदेश में शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने गर्लफ्रेंड के किए टुकड़े, फिर सिर जलाया, जानें पूरा मामला

173

श्रद्धा वालकर हत्याकांड आपको याद है। ऐसा ही मामला अब आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से सामने आया है। जहां एक शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने अपनी प्रेमिका की हत्या (andhra pradesh Navy) कर दी। आरोपी ने शव के 3 टुकड़े किए। एक हिस्सा फ्रिज में छिपा दिया, दूसरा बोरे में भरकर बेड के नीचे रख दिया और तीसरा यानी सिर को सुनसान इलाके में ले जाकर जला दिया। वारदात के समय पत्नी मायके गई थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी चिंतादा रविंद्र (35) नेवी कर्मचारी हैं। वह INS डेगा में तैनात है। रविंद्र ने रविवार दोपहर अपनी 29 साल की प्रेमिका मोनिका को घर बुलाया था। शाम के समय दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने हत्या कर दी।

डेटिंग ऐप से मिलें 5 साल से थे रिलेशनशिप में
रविंद्र और मोनिका की मुलाकात 2021 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बने। वे विशाखापट्टनम में अलग-अलग जगहों पर मिलते थे। पुलिस के मुताबिक रविंद्र का दावा है कि मोनिका ने उससे 3.5 लाख रुपए लिए थे। वह अक्सर रिश्ते का खुलासा करने की धमकी देती थी।

वारदात के वक्त रविंद्र की पत्नी कुछ दिन पहले विजयनगरम स्थित अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान उसने मोनिका को घर बुलाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। रविंद्र हत्या के इरादे से चाकू खरीदने दुकान में गया था, जब वहां चाकू नहीं मिला तो ऑनलाइन मंगाया।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

कैसे हुआ मामले का खुलासा
घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपराध कबूल कर लिया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर और फ्रिज से शव के टुकड़े बरामद हुए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव के बाकी हिस्सों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

चैनल को सब्सक्राइब करें

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।