‘सेल्फी’ के लिए भीड़ ने की स्विस जोड़े की पत्थर और डंडों से पिटाई, देखें तस्वीर

0
389

आगरा: भारत घूमने आए स्विस प्रेमी जोड़े पर रविवार को फतेहपुर सीकरी में युवाओं के एक ग्रुप ने पत्थर और डंडों से  हमला कर दिया। खून से लथपथ विदेशी पर्यटक सड़क पर पड़े हुए थे। हद तो तब हो गई जब इन जोड़े की मदद के बजाए वहां मौजूद लोग तमाशा देखने और वीडियो बनाने में जुट गए।

वीडियो और तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विदेशियों की पिटाई पर सख्त नाराजगी जताई है और उन्होंने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय के अधिकारी हॉस्पिटल जाकर स्विस नागरिकों से मिलेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के पूछताछ में सामने आया है, यह जोड़ा पिछले महीने 30 सितंबर को भारत आया था। गर्लफ्रेंड मेरी द्रोज के साथ भारत आए क्यून्टीन जेर्मी क्लॉर्क दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन के नजदीक घूम रहे थे।

वहीं से कुछ लड़के हमारा पीछा करने लगे। उन्होंने मेरी गर्लफ्रेंड को कुछ कमेंट किए लेकिन हमें समझ में नहीं। इसके बाद उन्होंने हमे जबरन रोका ताकि सेल्फी ले सकें। जब हमने मना करना चाहा तो हमारी पिटाई की। क्लॉर्क ने बताया जब हमने मदद मांगनी चाही तो आस-पास के लोग मदद करने के बजाए हमारी वीडियो बनाने में जुट गए।

Swiss Couple

वहीं डॉक्टरों का कहना है क्लॉर्क को एक कान पर गंभीर चोटें आई है जिसकी वजह से अब उन्हें एक कान से कम सुनाई देगा। क्लॉर्क ने पुलिस को बताया हमें नहीं पता वह क्या कह रहे थे लेकिन उनके एक्सप्रेशन से लग रहा था वह हमें और हमारे देश के बारें में जानकारी चाहते थे और सेल्फी लेनी के लिए जबरदस्ती कर रहे थे। जिसके विरोध का खामियाजा हमें ऐसे देना पड़े। आगरा पुलिस ने आश्वासन दिलाते हुए स्विस जोड़े की पूरी मदद करने और मामले की जांज करने करने आदेश दिए है।

खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now