खून के धब्बे देख स्कूल ने की ‘पीरियड चेकिंग’, छात्राओं से जबरन कपड़े उतरवाए

स्कूल के एक शौचालय में खून के धब्बे पाए गए थे। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने यह जानने के लिए कि यह किस छात्रा का खून था, कई छात्राओं को लाइन में खड़ा किया और उनकी व्यक्तिगत जांच के नाम पर कपड़े उतरवाए गए।

710

शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में मानवाधिकारों का ऐसा उल्लंघन हुआ कि पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया। ठाणे स्थित आर.एस. दमानी स्कूल (Thane School News) में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां मासिक धर्म की जांच के नाम पर छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

कक्षा 5वीं से 10वीं तक की कई छात्राओं को कपड़े उतरवाने के लिए मजबूर किया गया। घटना के बाद नाराज़ अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रिंसिपल समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला?
स्कूल के एक शौचालय में खून के धब्बे पाए गए थे। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने यह जानने के लिए कि यह किस छात्रा का खून था, कई छात्राओं को लाइन में खड़ा किया और उनकी व्यक्तिगत जांच के नाम पर कपड़े उतरवाए गए। यह कार्रवाई किसी महिला डॉक्टर या विशेषज्ञ की मौजूदगी के बिना की गई, जो कानूनन भी गलत है और नैतिक रूप से भी निंदनीय।

ये भी पढ़ें: कौन है छांगुर बाबा? हिंदू बेटियों का धर्मांतरण कराने वाला ‘रेटकार्ड’ चौंका देगा, जानिए पूरा मामला

छात्राओं की चुप्पी और डर
घटना के बाद कुछ छात्राओं ने डर के कारण यह बात छिपाई रखी, लेकिन कुछ अभिभावकों को इसकी भनक लगी। जब उन्होंने बेटियों से सच्चाई जानी, तो गुस्से और पीड़ा में वे स्कूल पहुंचे और जवाब मांगा। छात्रों की भावनात्मक स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। कई छात्राएं अब स्कूल जाने से डर रही हैं। कुछ अभिभावकों का आरोप है कि कुछ छात्राओं को जांच के लिए उन्हें अंडरवियर भी उतारने के लिए मजबूर किया गया।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

मामले की गंभीरता को देखते हुए ठाणे पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल समेत आठ कर्मचारियों के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ठाणे शिक्षा विभाग ने भी इस घटना की जांच के लिए एक स्वतंत्र कमेटी गठित की है। मानवाधिकार आयोग और बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी इस पर स्वत: संज्ञान लिया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।