आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की समस्या को तुरंत हल करवाने की मांग

133
हनुमानगढ़ । नारी शक्ति आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ राजस्थान की कार्यकारिणी अध्यक्ष सीमा भाटी के  नेतृत्व में उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, हनुमानगढ को एक ज्ञापन देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की समस्या को तुरंत हल करवाने की मांग की है । उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी पर जो 6 से 7 वर्ष के बच्चों को पंजीकृत करने के लिए पाबन्द किया गया है । उनको पंजीकृत करने में समस्याए आ रही है । क्योंकि अधिकतर बच्चे जो 3 से 6 वर्ष के है वो स्कूल में है तो 3 से 6 वर्ष का बच्चा आंगनबाड़ी से कोई सुविधा नहीं ले रहा और जो आंगनबाड़ी पर पंजीकृत है उनको छोड़कर जो स्कूलों में जा रहे है उनके माता-पिता ना ही तो ओटीपी दे रहे है ना ही केवाईसी करवा रहे है और विभाग द्वारा बार बार दबाव दिया जा रहा है कि सभी बच्चों को पंजीकृत करके केवाईसी कर
उनका एफआरएस करों तो अभिभावक किसी भी प्रकार से कोई ओटीपी व केवाईसी करवाने को
तैयार नहीं है । इसलिये हम पर विभाग द्वारा कोई दबाव ना बनाया जावे और हमें बार-बार एफआरएस के लिये भी बोला जा रहा है कि 100 प्रतिशत होना चाहिए जो कि पोषण टरेकर न तो सही चल रहा है न ही समय पर ऑपन होता है । जिसकी वजह से पोषण टरेकर पर कार्य
करने में परेशानी आ रही है । विभाग द्वारा जो मोबाईल नं. दिये गये है वे ना ही तो सही ढंग से काम कर रहे है न ही 5 जी है और ना ही हमें 5 जी का रिचार्ज दिया जा रहा है तो हम
कार्य करें तो कैसे । अच्छे कम्पनी के फोन जो 5 जी हो और 5 जी रिचार्ज के पैसे डलवाये जावे ताकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सही ढंग से कार्य कर सके एवं 100 प्रतिशत कार्य हो सके । सीबीई की पेमेन्ट हर माह डलवाई जावे जो कि पिछले 7-8 माह से पैन्डिग है और पोषण टरेकर की पैमेन्ट भी हर माह करवायी जावे जो कि पिछले 5-6
माह से अभी खाता में नहीं डाले गये है । इस मौके पर सरोज, किरना रानी, सरोज ज्याणी, सुशीला, गीता, रानी, सीमा ढ़ालियां सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।