गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने व गौ मंत्रालय बनाने की मांग।

0
242

जिला संवाददाता भीलवाड़ा। भारतीय संस्कृति में पूजनीय गौ माता, जिसके शरीर में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है धार्मिक ग्रंथों में भी इनका उल्लेख है। भारत कृषि प्रधान देश है जिसमे गाय का बहुत महत्व है भारतीय संस्कृति में पूजनीय गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने व केंद्र सरकार द्वारा गौ मंत्रालय बनाने की मांग को लेकर सैनी माली विकास संस्थान प्रदेश सचिव व वार्ड प्रतिनिधि दिनेश कुमार माली के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को आग्रह पत्र सौप कर भारतीय संस्कृति ,भारतीयों ,
सनातन प्रेमियों व गौ सेवको की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संसद में बिल लाकर गाय माता को “राष्ट्रमाता” घोषित करने व केंद्र सरकार द्वारा गौ मंत्रालय बनाने का आग्रह किया। पत्र सौंपने में किशन कनवासिया, शिव प्रकाश अमरावत, रमेश चंद्र मोची ,गोपाल लाल धाकड़ ,दुर्गा लाल माली उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now