ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध प्रदर्शन

0
142

जिला संवाददाता भीलवाड़ा। ओबीसी मोर्चा ने देश के प्रधानमंत्री के साथ में पंजाब में हुएं निन्दनिय कार्य के विरोध में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया। ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामदेव प्रजापत ने बताया कि पंजाब कांग्रेस सरकार के द्वारा जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री का दोगली नीति की वज़ह से जो अपमान किया गया है। वह कार्य निन्दनीय है। लोकतंत्र की हत्या है। प्रधानमंत्री के साथ जिस प्रकार से षड्यंत्र करके उनको एक पुल पर रोककर के अपनी घटिया राजनीति कि पराकाष्ठा का परिचय दिया है। और भारत की छवि को धुमिल करने का प्रयास किया गया है। पंजाब कांग्रेस सरकार के द्वारा किए गए इस कुकृत्य का भाजपा ओबीसी मोर्चा ने पुर जोर से विरोध किया। इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बालू राम कुमावत नगर चेयरमैन रघुनंदन सोनी नगर मंडल अध्यक्ष राजेश पारीक ने भी अपने विचार व्यक्त किए हैं ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामदेव प्रजापत ओबीसी मोर्चा महामंत्री बजरंग वैष्णव उपाध्यक्ष देव किशन प्रजापत मंत्री जगदीश गाडरी मंत्री दलिचंद गुर्जर उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माली मंत्री राजू जांगिड़, प्रवक्ता राम कुवार कुमावत आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।