शिव महिमा व सती  चरित्र  के  बारे  मे विस्तार से वर्णन किया

0
59
हनुमानगढ़।जंक्शन स्थित क्राउन सिटी में चल रही सात दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा वाचक आचार्य संजीव कृष्ण ने  शिव महिमा व सती  चरित्र  के  बारे  मे विस्तार से वर्णन किया। शिव  विवाह के वर्णन के समय सचेतन झांकिया प्रस्तुत की गई।भगवान शिव व माता पार्वती का रूप धरे कलाकारों से आशीर्वाद लेने ले महिलाओं में होड़ सी मच गई। प्रसंग  बड़े  भाव  से  सुनाया।सब श्रद्धालु भक्ति भाव से शिव विवाह की खुशियां मनाते नजर आए।आचार्य संजीव कृष्ण ने बताया कि शुक्रवार को भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।आयोजक इंजीनियर हंसराज शर्मा ने बताया कि पोते मोनेश के जन्मदिवस के उपलक्ष में श्री राम कथा  करवाई जा रही है।30 अप्रेल को हवन यघ व भंडारे के साथ कथा का समापन होगा।इस दौरान  राम  चन्द्र  रणवा,हीरा लाल, दीनदयाल तिवारी,फूसाराम बुडानिया,जितेंद्र शर्मा,महेंद्र कामरा,गायत्री  शर्मा, निर्मला शर्मा, हंसराज शर्मा,वीरेंन्द्र शर्मा,रामजीलाल बंसल, वीरेंद्र  शास्त्री, गोविंद  शर्मा, रामेश्वर  कुशवाह आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।