भगवान शिव की बारात शिव पालकी के साथ नाचे वीरभद्र के भक्त

0
64

शाहपुरा शाहपुरा जिला मुख्यालय पर गुरुवार को महाशिवरात्रि के महापर्व पर वीरभद्र आश्रम से भगवान शंकर के प्रतिरूप भगवान वीरभद्र की प्रतिमा की शोभायात्रा परिपाटी अनुसार निकली गई जानकारी के अनुसार सुभाष पूर्णिमा व्यास ने बताया कि लगभग डेढ दशक से शाहपुरा कस्बे में भगवान शंकर के विकराल रूप सेवक भगवान वीरभद्र भगवान शंकर की प्रतिमा की शोभायात्रा शिवपालकी के साथ निकाली गई लगभग 15 वर्षों से शाहपुरा कस्बे में वीरभद्र आश्रम द्वारा परिपाटी अनुसार भगवान शंकर की प्रतिमा की भस्म महा आरती के पश्चात पंचामृत से महा अभिषेक किया गया एवं भगवान शंकर को श्रृंगारित कर पालकी में विराजित कर भक्तों द्वारा जयकारों के साथ शिवपाल की में विराजित करके डमरू ताश ढोलक त्रिशूल मशाल चिमटा के साथ गाजे बाजे के साथ पुष्प वर्षा के मध्य मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर नाचते गाते भगवान के जयकारे लगाते हुए गांधी पुरी आश्रम से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वीरभद्र आश्रम पहुंचे जहां परिपाटी अनुसार महा आरती के पश्चात महा प्रसाद का वितरण किया गया इस मौके पर वीरभद्र आश्रम के गुरु सतीश कुमार गुरु माता इंदुबाला शैलजा एवं शिवानी और प्रज्ञाशंकर सुभाष व्यास पूर्णिमा व्यास बबलू नेणावा मनोज सोनी चंद्र प्रकाश महावीर जीनगर दिनेश सिंधी मंजू देवी निर्मला देवी कविता देवीसहित भक्त जन मौजूद रहे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।