जरूरतमंद बच्चों को वितरित किये शूज

331

हनुमानगढ़ टाउन कि मुखर्जी कॉलोनी में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज शूज बैंक द्वारा 85 बालक बालिकाओं को शूज व सॉक्स दिए गए । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूडग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संतराम जिंदल व मुकेश भार्गव(समाजसेवी), मधुसूदन शर्मा (आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर ), राधाकृष्ण सिंगला ( रीजन चेयरपर्सन , लायंस क्लब ), पवन ओझा (समाजसेवी), सनी जुनेजा,कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सिंह सक्सेना ने की ।इस मौके  राष्ट्रध्वज सम्मान टीम द्वारा 1097 वा ध्वजारोहण अतिथियों द्वारा किया गया व राष्ट्रीय गान  किया। सभी ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, के नारे लगाए। इस मौके पर इस मुहिम के संचालक राजेश दादरी ने बताया शहर के सहयोग से शूज बैंक  की स्थापना की गई है जिसमें लगभग 1500 गरीब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों व बच्चों को जूतों व सॉक्स अलग-अलग चरणों में दिए जा रहे हैं  ।आज चौथे चरण में 85  बालिकाओं को अतिथियों ने अपने हाथों से शूज सॉक्स पहनाकर बच्चों का सम्मान किया।

इस मौके परदादरी ने बताया किजरूरतमंद बालिकाओं के लिए बेटीबचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी अपनाओ की मुहिम केतहत जरूरतमंद बेटियां जिसके माता पिता या दोनों में से एक नही हैया फिर वास्तव में ही जरूरतमंद है उन बालिकाओ को गोद लेकरउनके नाम पोस्ट ऑफिस में  खाताखुला कर हर माहशहर वासियों के सहयोग से100-100 रुपये जमा कराए जा रहे हैं  आज भी 9 बेटियों बेटियों की खाते बैंकमें खुलवा कर उनको पासबुकदी गई राजेश दादरीने स्कूल प्रधानाध्यापक से कहा किकम से कम 25 बेटियोंके खाते इस स्कूल सेखुलवाए जाए जिससे कि वास्तविक रुप से जमीनी स्तर पर बेटियों कीमदद की जा सकेव बच्चों की पढ़ाई के लिए ड्रेस, किताबें, बैग व अन्य पाठ्यसामग्री भी इन बालिकाओको दी जाती है।आज बेटी बचाओ, बेटी अपनाओ, बेटी पढ़ाओ टीम द्वारा हनुमानगढ़ क्षेत्र में बेटियों को शूज़ वसॉक्स देने पर बच्चियों के चेहरे पर  मुस्कान, आत्मसम्मान व आत्मविश्वास देखा गया ।

बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ, बेटी अपनाओ टीम का यह प्रयास  हनुमानगढ़ वासियों के सहयोग से पिछले कुछ वर्षों में जमीनी स्तर पर लगातार किया  जा रहा है, एक प्रयास गुनगुन व आनंदी बिटिया की मुस्कान के लिए जिनको हमारी जरूरत है गुनगुन व आनंदी जैसी बेटियों के चेहरे पर नए सवेरे की तरह मुस्कान लाने का एक ईमानदार प्रयास हम सब मिलकर करेंगे, मुख्य अतिथि मुकेश भार्गव ने सूज बैंक टीम की सराहना करते हुए कहा वह देख रहे हैं पिछले 7 सालों से राजेश दादरी की पूरी टीम सेवा भाव से बेटियों के सेवा कार्य में लगी हुई है उन्हें जब भी उनको याद किया जाएगा हमेशा की तरह वह अपनी सेवाएं व साथ राजेश दादरी की टीम को देते रहेंगे स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह सक्सेना ने राजेश दादरी की पूरी टीम को साधुवाद देते हुए कहा कि जिस एरिया में यह स्कूल चल रहा है वहां वास्तविक रूप में इस तरह के समाजसेवी व्यक्तियों की आवश्यकता हैअतः उन्होंने निवेदन किया कि राजेश दादरी की पूरी टीम आगे भी इसी तरह इन बेटियों को संभालती रहेगीतथा बेटियों की जरूरतों को पूरा करती रहेगी इस मौके पर उषा बब्बर, संतोष चौधरी, अंजना,सुमन, प्रीति मिढ्ढा, मोनिका ,बीरबल सिंह आदि उपस्थित थे ।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।