जिला ओलिंपिक संघ ने किया टीम इंडिया को चैयरअप

0
453

हनुमानगढ़। जापान की राजधानी टोक्यो में खेलों के महाकुभ ओलिंपिक का बिगुल बज चुका है। प्रतियोगिता शुक्रवार से आरम्भ होगी। उक्त ओलिंपिक के लिये खेलप्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जिसके चलते शुक्रवार को टीम इंडिया को चौयर करने के लिये जिला ओलिंपिक संघ हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा टीम इंडिया की हौसला अफजाई के लिये जंक्शन राजीव गांधी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जंक्शन स्टेडियम में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिये हुटिंग करते हुए चेयर किया। जिला ओलिंपिक संघ के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह मान ने बताया कि तोक्यो में 127 इंडियन ऐथलीट मेडल पर दांव लगाएंगे। 2016 रियो ओलंपिक में 117 खिलाड़ियों ने क्वॉलिफाइ किया था। भारत इस साल अपनी ओलिंपिक भागीदारी के 100वें साल का जश्न मना रहा है। भारतीय खिलाड़ी 18 खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होने बताया कि प्रत्येक खेलप्रेमी की दिली इच्छा है कि इस बार पुनः भारतीय खिलाड़ी अधिक से अधिक मैडल जीतकर भारत का नाम रोशन करे। जिला खेल अधिकारी सीतराम प्रजापत ने बताया कि खेलों से प्रत्येक व्यक्ति का जुड़ाव है और प्रत्येक भारतीय चाहता है कि भारतीय टीम ओलिंपिक में अच्छा प्रदर्शन कर मैडल जीते। उन्होने कहा कि हमारे अपने गृह जिले या गांव से चौयर करने से हमारी शुभकामनाएं व शुभ आशीष टीम इंडिया तक पहुचेगा व उनका उत्साह भी बढ़ेगा। इस मौके पर हॉकी कोच हरवीर सिंह सरांपीटीई देवेन्द्र पूनियांपीटीई राकेश मटोरियाजूड़ो कोच अभयजीत सिंहतीरदाजी कोच अमन कड़वा मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।