हनुमानगढ़। संभाग स्तरीय सनराइज ज्ञान केन्द्र सम्मान समारोह शुक्रवार को सनराइज इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की ओर से जंक्शन में आयोजित किया गया। समारोह में बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर के प्रतिभावान ज्ञान केन्द्रों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार बीकानेर जिले से वेबसोल को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार भादरा से वन्दे मातरम और तृतीय पुरस्कार लूणकरणसर से बिट्स केन्द्र को मिला। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में कम्प्यूटर का युग है। सभी सरकारी नौकरियों के लिए कम्प्यूटर शिक्षा जरूरी है। सनराइज इंस्टीट्यूट के निदेशक अश्विनी पारीक ने कहा कि बीकानेर संभाग में कुल 160 ज्ञान केन्द्र हैं। इनमें से एडमिशन के क्षेत्र में, महिला शिक्षा को बढ़ावा देने, आरएसीएल, आरएससीआईटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ज्ञान केन्द्रों को आज पुरस्कृत किया गया है। पारीक ने बताया कि आईटी एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए पूरे राजस्थान में ज्ञानदान का कार्य राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के केन्द्रों की ओर से किया जा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयदेव भिड़ासरा , विशिष्ट अतिथि कृष्ण नेहरा, रोहित स्वामी , चंदन मोंगा , दायित्व वर्मा, खुशदीप गोस्वामी, जसवीर शर्मा, महेंद्र व्यास,महेंद्र चतुर्वेदी, बंसी खन्ना, विजय अमलानी विशाल शर्मा, पुष्पा पारीक,आदि जन उपस्थित रहे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































