हनुमानगढ़। टाउन स्थित अपना घर वृद्ध आश्रम में गुरुवार को मातृत्व वंदन एवं मातृत्व पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बुजुर्ग माताओं का पूजन कर उनके चरण धोए गए, माल्यार्पण किया गया तथा फल एवं उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी एवं अरोड़वंश समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा मंदिर में दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद अतिथियों ने स्वर्गीय जट्टू राम ग्रोवर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपना घर में रह रही माताओं के चरण धोकर उनका सम्मान किया और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की। इस दौरान पूरा वातावरण भावुक एवं भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम में अरोड़वंश समाज अध्यक्ष रामलुभाया तिन्ना, अपना घर अध्यक्ष नरेंद्र मिड्ढा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू तथा भाजपा नेता एवं प्रत्याशी अमित चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
अपने संबोधन में रामलुभाया तिन्ना ने अरोड़वंश समाज की ओर से समाज के लिए अरूट चौक निर्माण की मांग रखी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछले वर्षों में समाज को विभिन्न स्थानों पर सुविधाएं एवं स्थान उपलब्ध करवाए गए हैं, जिसके लिए समाज आभारी है। उन्होंने समाजहित में किए गए कार्यों के लिए भाजपा नेताओं का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
भाजपा नेता अमित चौधरी ने समाज की मांग पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि समाज जिस स्थान का चयन करेगा, उसी स्थान पर अरूट चौक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़ी है और आगे भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करती रहेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चौक निर्माण सहित समाज के हर कार्य में भाजपा पूर्ण सहयोग करेगी। भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी ने भी समाज को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार से वार्ता कर चौक निर्माण का कार्य जल्द करवाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन कपिल कालरा ने किया। कार्यक्रम में सचिन चड्ढा, विकास डोडा, राजीव छोटा, केवल कृष्ण ग्रोवर, सुमन चावला, राजेंद्र डोडा, रमेश छाबड़ा, अश्विनी डुमरा, राकेश मिंदड़ा, संदीप छाबड़ा,मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, महादेव भार्गव जुगल किशोर गॉड राजेश प्रेमजानी जिला मंत्री मुरलीधर सोनी शिमला मेहंदी रत्ता राकेश मेहंदीरत्ता पूर्व पार्षद विनोद वर्मा संदीप छाबड़ा रमेश छाबड़ा अश्विनी डुमरा विजय चढ़ाना पंकज मकवाना श्यामलाल मंगवाना अजय सलूजा अनिल यादव राजपाल सिंह नरेश सियाग भगवान राम सिद्धार्थ भार्गव, युवा अरोड़वंश अध्यक्ष विकास डोडा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































