राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश भर में कर्मचारियों की हड़ताल जारी

0
244

हनुमानगढ़। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश भर में कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। जिसके कारण न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो रहा है। हनुमानगढ़ में शुक्रवार को दसवे दिन भी न्यायिक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। शुक्रवार को न्यायिक कर्मियों ने नारेबाजी कर विरोध दर्ज करवाया। ज्ञात रहे कि न्यायिक कर्मचारी सुभाष मेहरा को न्याय देने के साथ ही उचित जांच कर कार्रवाई की मांग भी रखी गई है। राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघर्ष समिति के सदस्य संजय सुथार व चरणजीत सिंह ने बताया कि न्याय दिलवाने के पहरेदारों को ही न्याय के लिये आंदोलन करना पड़ रहा है। न्याय की गुहार को लेकर पिछले 10 दिनों से आंदोलनरत हैं। प्रदेशभर के न्यायिक कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसे लेकर जयपुर में आमरण अनशन के साथ ही धरना दिया जा रहा है।  हनुमानगढ़ न्यायालय में भी कार्य का बहिष्कार जारी रखते हुए कर्मचारियों ने सुभाष मेहरा की मौत मामले में उचित जांच करते हुए न्याय की गुहार लगाई जा रही है। इस दौरान सुधीर दाधीच, मनोज रहेजा, शाहरुख खान, श्रवण कुमार, देवेंद्र सिंह, किशोर मोदी, अनिल शेखावत, सीपी जोशी, संजय सुथार, रूपेश व्यास, परमजीत सिंह, रामकुमार जाखड़, मोहनलाल कोहली,  चरणजीत, महेश सैन, नरेंद्र कुमार, रविशंकर शर्मा, विजय महेन्दिरत्ता, जितेंद्र सिंह, वीरेंद्र कारयानी, अमित भाम्भू, बलराम , पुष्कर, भंवरलाल, विजय मेहता, आनंद तिवाड़ी,मनीष शर्मा, राजकुमार वर्मा, तेजनारायण परिहार सहित अन्य सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now