पर्यावरण संरक्षण मनुष्य की जिम्मेदारी है, प्रत्येक व्यक्ति पौधा लगाए – हेमसिंह खिच्ची

0
253
हनुमानगढ़। नगरपरिषद हनुमानगढ़ द्वारा चलाये गये पौधारोपण अभियान के तहत शनिवार को जंक्शन वार्ड नम्बर 53 में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद हेम सिंह खिच्ची थे। पौधारोपण के तहत तिलक सर्किल से सिविल लाईन तक डिवाईडर व सार्वजनिक स्थानों पर कनेर, जामुन, बेलगिरी सहित अन्य पौधों का रोपण कर वार्डवासियों को उसके सार सम्भाल का जिम्मा दिया। स्वच्छता इंचार्ज जगदीश सिराव ने बताया कि नगरपरिषद हनुमानगढ़ द्वारा 21 जुन से 2 अक्टूबर तक उक्त अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत टाउन व जंक्शन में र्सावजनिक स्थानों व सार्वजनिक पार्को में पौधारोपण किया जायेगा। पार्षछ हेम सिंह खिच्ची ने उपस्थित वार्डवासियों को हर घर, विद्यालय, सार्वजनिक पार्को में पौधे लगाने है। साथ ही पेड़ पौधे के संरक्षण के लिए आह्वान किया। उन्होने कहा कि मानव जीवन समस्त प्राणियों में श्रेष्ठ है। पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखना मनुष्य की जिम्मेदारी है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस मानव जीवन को सफल बनाएं। इस मौके पर परवेश सिराव, दीपक, गोविंद ठेकेदार, राजकुमार, जितेन्द्र चायल, वीरेद्र कौशिक, विजय गहलोत, एरिया प्रभारी विनोद कंडा सहित अन्य वार्डवासी मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now