डबलीटोल नाके से किसानों का जत्था रवाना

0
252

हनुमानगढ़। किसानों के सर्मथन में दिल्ली कुंच के लिये जिले से भर से किसान दिल्ली के लिये रवाना हुए। शनिवार को डबली टोक नाके पर सैकड़ों किसान दिल्ली के लिये रवाना हुए। किसानों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में केन्द्र की सरकार के साथ किसानों की अनेकों बार वार्ताएं हो चुकी है परन्तु हर बार वार्ता बेनतीजा निकलती है। उन्होने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानविरोधी हो चुकी है और किसानों की जमीनों पर काॅरपेरेटघरानों का आधिपत्य करवाना चाहती है जिसके किसान बिल्कुल स्वीकार नही करेगे। उन्होने कहा कि किसान डेढ माह से अधिक समय से शांतीपूर्ण आन्दोलन कर रहे है परन्तु सरकार का रूख देखते हुए यह आन्दोलन कभी भी उग्र हो सकता है और किसानों के हकों की लड़ाई जीतने के लिये प्रदेश के आह्वान पर आज किसान दिल्ली के लिये रवाना हुए। इस मौके पर अमित गोदारा, यादविन्द्र सिंह पहलवान, मनप्रीत सरां, गुरप्रीत मान, गौरा मान, मनप्रीत मान, रविन्द्र बसर, सीपा बराड़, मनप्रीत बराड़, गुरसिमरन मान, बूटा सिंह, राजेन्द्र सिंह भूल्लर, जगमान बराड़, छिन्दा पेन्सीया, हरप्रीत लखसर, सतनाम संधु, सुखविन्द्र सिंह, विजय ढिल्लो, जरमन डबली, रविन्द्र सिंह, लखवीर मलकोका, गुरविन्द्र मान व अन्य किसान मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now