मुंबई: पार्टी के दौरान लगी आग, सबसे ज्यादा लाशें बाथरूम में मिली, यहां देखें तस्वीरें

0
334

मुम्बई: बीती रात मुंबई के पॉश इलाके लोअर परेल के कमला मिल्स कंपाउंड  के पब में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत होने की खबर मिली है। जबकि कई अन्य घायल हो गए। आग देर रात करीब 12 बजे लगी, फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। मरने वालों में 12 महिलाएं जबकि 3 पुरुष थे।

पुलिस के अनुसार, मोजोस लॉउंज में ‘ऑल वुमन लास्ट नाइट’ थीम पर पार्टी थी। जिस कारण पब में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। आग लगते ही पब में भगदड़ मच गई। इस बीच कुछ महिलाओं ने बाथरूम में खुद को लॉक कर लिया। आग का धुंआ बाथरूम में घुसा और दम घुटने से महिलाओं की मौत हो गई।

mumbai-fire-

बताया जा रहा है कि ज्यादातर महिलाओं की लाश बाथरूम से ही बरामद हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट शर्किट के कारण आग लगी है। सबसे डराने वाली बात ये है कि रेस्तरां में आग बुझाने के यंत्र नहीं थे।

mumbai-fire

फायर एग्जिट पर सामान रखा था, लोगों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। आग लगने पर रेस्तरां मैनेजमेन्ट के लोग फरार हो गए। होटल मालिक समेत 3 लोगों पर एफआईआर में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। अब तक की जांच के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

mumbai-fire-

आधी रात के वक्त सबसे पहले आग तीसरी मंजिल पर स्थित मोजो रेस्टोरेंट में लगी और ये फैलकर दूसरे तीन रेस्टोरेंट में लग गई। अब आगू पर काबू पा लिया गया है।

Mumbai

पुलिस ने मोजो रेस्टोरेंट के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि इस इलाके में कई कॉरपोरेट ऑफिस हैं,जो 24 घंटे खुले रहते हैं। आग से कई न्यूज चैनलों के भी ऑफिस जलने की खबर है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)