बाढ़ से मरने वालों की संख्या 200 के पार, कई लापता

0
198

मुंबई। महाराष्ट्र में बरसात लोगों का काल बन चुकी है। भारी बरसात के कारण बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैँ। जिससे बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 200 के पार पहुंच चुकी है और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। हर जगह भयानक तबाही का मंजर बना हुआ है। राहत कार्य अभी तक जारी हैं। इस बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। राहत बचाव कार्यों के चलते लोगों को सुरक्षित स्थानां पर पहुंचाने का कार्य जारी है। इसके अलावा, 22 जुलाई को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के रत्नागिरि और रायगढ़ जिलों में भारी बारिश की वजह से बनी बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए एक आपात बैठक भी की थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।