देश के अलग-अलग हिस्सों में बाढ़ से हालात बेकाबू, 3 दिन यहां कहर बनेगी बारिश

0
405

नई दिल्ली: प्राइवेट मौसम एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि 10 सितंबर के बाद मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। विदाई से पहले एक सिस्टम सक्रिय हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में शुक्रवार को अच्छी बारिश हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के डीजी केजे रमेश के मुताबिक,  इस सिस्टम से अगले तीन दिन तक मध्य और उत्तर भारत में बारिश होगी। मानसून विभाग के आंकड़ों के मुताबिक देश में शुक्रवार तक 93% बारिश हुई। यानी 7% कम। आंकड़ों से पता चला कि दिल्ली, मुंबई समेत देश के 22 बड़ी आबादी शहरों में जो बारिश हुई है, वो महज 99 घंटों में हुई। उसमें से भी आधी तो 33 घंटे में हो गई। यानी बारिश की रफ्तार काफी तेज रही।

ओडिशा
ओडिशा के 5 जिलों में 24 घंटे में 10 सेमी से ज्यादा बारिश हुई है। केंद्रपाड़ा में- 27.1 सेमी, जगतसिंहपुर में -23.61 सेमी, जयपुर में-13.7 सेमी, कटक में-11.35 सेमी और भद्रक में 10.6 सेमी बारिश दर्ज हुई। इन जिलों में 10 लोग जख्मी हो गए। 7000 लोग शिविरों में हैं।

उत्तराखंड
उत्तराखंड के चमोली जिले में घाट क्षेत्र के सगोला बगड़ में गुरुवार रात बादल फट गया। इसके बाद लोगों ने भाग कर जान बचाई। वहीं, पहाड़ी से आए मलबे में कई गोशालाएं व मवेशी दब गए। बाढ़ से खेती को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश से गंगा पटना में खतरे के निशान को पार कर गई।

देश का हाल
-24 राज्यों में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई, मणिपुर में तो आधी भी नहीं हो सकी
-53 फीसदी कम बारिश हुई अब तक मणिपुर में यानी अाधी से भी कम
-41 फीसदी कम बारिश हुई मेघालय में, अरुणाचल में भी 36% कम

1 मिनट में देखें आज की प्रमुख 10 खबरें

मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात भी सामान्य से पीछे
-मध्य प्रदेश में अब तक सामान्य से 5% कम बारिश हुई। राजस्थान में 11 % कम, तो गुजरात में 22% कम, वहीं झारखंड में अब तक सामान्य से 18% कम बारिश हुई।
-पंजाब में 16% कम बारिश हुई। हरियाणा में 20%, बिहार में 16% कम बारिश हुई है।
-उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश सामान्य है। ओडिशा में 17%, छत्तीसगढ़ में 3% ज्यादा बारिश हुई।

तेज रफ्तार से बारिश वाले 7 शहरों का हाल
शहर अब तक बारिश
दिल्ली 99 घंटे
अहमदाबाद 46 घंटे
जयपुर 90 घंटे
अजमेर 90 घंटे
लखनऊ 120 घंटे
बेंगलुरू 120 घंटे
मुंबई 134घंटे(50%)
*आंकड़े मौसम विभाग के।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं