Northeast Weather: पूर्वोत्तर भारत में बारिश और बाढ़ से भारी तबाही, अब तक 37 मौतें

165

देश के पूर्वोत्तर राज्यों (North east weather) में पिछले चार दिनों में भारी बारिश जारी है। बारिश के कारण सिक्किम के चट्टेन में लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें कई लोग लापता हैं। अब तक 3 शव मिले हैं। इनमें सेना के जवानों के शव भी हैं। घटना रविवार शाम 7 बजे की है। भारतीय सेना ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है।

सेना ने बताया कि जिन जवानों के शव मिले हैं, उनकी पहचान हवलदार लखबिंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखाड़ा के रूप में हुई है। पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ और लैंडस्लाइड से अब तक करीब 37 लोगों की मौत हुई है। इसमें असम में 10, अरुणाचल प्रदेश में 9, मिजोरम में 5 और मेघालय में 6 मौतें शामिल हैं। IMD ने पूर्वोत्तर राज्यों में 5 जून तक बारिश की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें: 27 करोड़ में सिर्फ 269 रन: हर रन की कीमत10 लाख? Rishabh Pant के जानें IPL रिकॉर्ड्स

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, मणिपुर, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से इन राज्यों में हो रही भारी बारिश के बारे में बात की। मौसम  विभाग (आईएमडी) ने आगामी सप्ताह, 6 जून तक के लिए अरुणाचल प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है 6 जून तक भारी बारिश होगी।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

ये भी पढ़ें: डरा रहा है मानसून! पूर्वोत्तर से लेकर बंगाल तक नदियां उफान पर, मणिपुर में भारी तबाही, देखें VIDEO

बाढ़-लैंडस्लाइड प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने के लिए भारतीय सेना, एयरफोर्स और असम रायफल्स के जवानों को तैनात किया गया है। असम के 19 जिलों में 3.64 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सड़क और रेल सेवाएं ठप हैं। ब्रह्मपुत्र और बराक समेत 10 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

मणिपुर में बाढ़ से 19,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। मूसलाधार बारिश के कारण 3,365 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रविवार को रेस्क्यू टीमों ने प्रभावित जिलों से 1,500 से ज्यादा लोगों को बचाया। रेस्क्यू की तस्वीरें में अधिकारियों को अपनी पीठ पर उठाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाते हुए देखा गया।

 

त्रिपुरा में 10 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। मिजोरम की राजधानी आइजोल में भारी बारिश के कारण 2 जून को सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। 30 मई से अब तक राज्य में लैंडस्लाइड की 211 घटनाएं हुई हैं। सिक्किम के लाचेन और लाचुंग में 30 मई से फंसे एक हजार से ज्यादा टूरिस्टों को आज निकाला जा रहा है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।