उत्तराखण्ड विकास समिति की नई कार्यकारिणी का गठन संपन्न

191

-हयात सिंह महराना बने अध्यक्ष, पदाधिकारियों का माला पहनाकर किया अभिनंदन
हनुमानगढ़। 
उत्तराखण्ड विकास समिति की बैठक जंक्शन बद्रीनाथ धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें आगामी वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया। इस अवसर पर समिति के कार्यों को गति देने और समाज को जोड़ने की दिशा में नए सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।
बैठक में तय निर्णय के अनुसार, हयात सिंह महराना को समिति का अध्यक्ष बनाया गया। भरत सिंह सामंत को उपाध्यक्ष, राजेन्द्र धोनी को सचिव, सतीश चन्द्र चमोली को कोषाध्यक्ष तथा भास्कर शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार धीरज नेगी को सहसचिव, मनोज उनियाल और लक्ष्मण सिंह सांवत को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया। समिति में दामोदर शर्मा, रमेश चन्द्र चमोली, कुवर सिंह एवं मंगल सिंह जायड़ा को संरक्षक पद पर मनोनीत किया गया।
संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से हरीश चमोली और पूरन सिंह रौतेला को संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया। इसके अलावा तीर्थ सिंह रावत और विजय सिंह रावत को सलाहकार नियुक्त किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हरीश तिवाड़ी, चन्द्रमोहन, शिवदत्त जोशी और हरिराज बिष्ठ को सांस्कृतिक मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया गया। उपस्थित सदस्यों ने आशा जताई कि नई कार्यकारिणी समिति की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा समाज के हित में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
नवनियुक्त अध्यक्ष हयात सिंह महराना ने अपने संबोधन में कहा कि समिति का उद्देश्य समाज की एकजुटता को बनाए रखना और नई पीढ़ी को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़े रखना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा, सामाजिक सहयोग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समिति की गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सबके सहयोग से ही संभव है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।