जम्मू-कश्मीर में CRPF काफिले पर आतंकी हमला, 4 जवान घायल

0
296

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया है। ANI की खबर के मुताबिक, हमले में चार जवानों के घायल होने की खबर मिली है। आतंकियों ने ग्रेनेड से CRPF के जवानों को अपना निशाना बनाया।

ये हमला जम्मू हाइवे पर काजीगुंद में उस वक्त हुआ जब जवान 163 बटालियन के जवान पेट्रोलिंग पर जा रहे थे। इसी दौरान उनपर ग्रेनेड फेंका जिससे 4 जवानों के घायल होने कू सूचना मिली है।

आपको बता दें इससे पहले जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आंतकियों को मार गिराया था। जानकारी के अनुसार बारामूला जिले के सोपोर के शंगर्गंड क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद उन्होंने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन किया।

वहीं शनिवार को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम के बेहीबाग में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया था। मारा गया लश्कर आतंकी इश्फाक पद्दार लेफ्टिनेंट उमर फयाज की हत्या में भी शामिल था।
खबर जानकारी के अनुसार आगे अपडेट की जाएगी…

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now