बुलंदशहर हाईवे पर लूटापाट, विरोध पर मारी गोली, बच्चों के सामने 4 महिलाओं से गैंगरेप

गैंगरेप के मामले उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। यहां 2014 में सबसे ज्यादा 762 गैंगरेप हुए थे।

0
432

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना इलाके के साबौता गांव के पास बुधवार की रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने कार में सवार होकर जा रहे एक परिवार के साथ लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया की गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं कार में सवार चार महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा के जेवर से बुलंदशहर जाने वाले रोड से एक परिवार कार से जा रहा था। कार में 4 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे सवार थे। रास्ते में बदमाशों ने उनका पीछा किया और कार की टायर में गोली मारकर रोक दिया। इसके बाद लोगों को बाहर निकालकर लूटपाट शुरू कर दिया। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के बाद गैंगरेप किया।

एक पीड़ित ने बताया कि इस वारदात को 6 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया है। उनके पास तमंचे, चाकू और सरिया था। लूटपाट के बाद उन लोगों ने महिलाओं के साथ बारी-बारी से रेप किया। उस दौरान उनको लगातार डराते रहे। मुखिया ने कहा कि औरतों को छोड़ दो, तो उनकी छाती और पैर में गोली मार दी। बच्चे डरे सहमे सब देखते रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि जेवर के रहने वाले एक शख्स का रिश्तेदार बुलंदशहर में एक अस्पताल में भर्ती था। उसकी तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोग बुधवार की रात करीब दो बजे कार में सवार होकर रिश्तेदार को देखने के लिए बुलंदशहर के लिए निकले। पीड़ित महिलाओं को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के चलते लोगों में भारी गुस्सा है। आपको घटना लोगो ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है।

प‍िछले साल बुलंदशहर हाइवे पर हुई थी ऐसी घटना

बता दें, प‍िछले साल जुलाई महीने में एनएच-91 पर दरिंदों ने गाड़ी रोककर 35 साल की मां और उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी से गैंगरेप किया था। महिला का परिवार रिश्तेदार की तेरहवीं के लिए शाहजहांपुर से नोएडा जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उनकी कार रोककर परिवार के लोगों को बंधक बना लिया था। इसके बाद बदमाशों ने मां-बेटी के साथ गैंगरेप क‍िया था।
गैंगरेप में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर
– NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) की रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगरेप के मामले उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। यहां 2014 में सबसे ज्यादा 762 गैंगरेप हुए थे।
– वहीं, रेप के मामले में उत्तर प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है। 2014 में यहां रेप के 3467 केस सामने आए थे।
– 2014 में देश में रेप के 36735 केस सामने आए थे। इनमें मध्य प्रदेश पहले (5076 केस) और राजस्थान (3759 केस) दूसरे नंबर पर है।

नीचे दिए लिंक को किल्क कर अन्य खबरें पढ़ें:

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)