– स्वत प्रकाश महाराज के शिष्य स्वामी सुरेश मुनी महाराज का हुआ सम्मान
हनुमानगढ़। गुरू-शिष्य परंपरा की गौरवशाली संस्कृति को सजीव करते हुए भटनेर किंग्स क्लब द्वारा गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। यह आयोजन हनुमानगढ़ में भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हुआ, जिसमें अनेक गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर हनुमानगढ़ पधारे स्वत प्रकाश महाराज के शिष्य परम श्रद्धेय स्वामी सुरेश मुनी महाराज का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूल कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय, भटनेर किंग्स क्लब के अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल, क्लब सदस्य लक्की सिंधी, कपिल गोयल, सतनाम सिंह खोसा, तरूण बंसल सहित अन्य सदस्यों ने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कॉलेज एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तरुण विजय ने कहा कि गुरु ही जीवन में अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पथप्रदर्शक होता है। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना आत्मिक उन्नति संभव नहीं है। आज के समय में अध्यात्म के मार्ग पर चलने के लिए सही मार्गदर्शन आवश्यक है और गुरु ही वह दीपस्तंभ है जो हमें सही दिशा प्रदान करता है।
भटनेर किंग्स क्लब के अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल ने कहा कि क्लब द्वारा समय-समय पर ऐसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और संस्कारों का प्रसार किया जाता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने स्वामी जी के चरणों में नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































