गुजरात में फिर भाजपा, जानें क्या बनाया इसबार BJP ने नया रिकॉर्ड

0
229

दिल्ली स्थानीय निकाय में 15 साल का बाद सत्ता से साफ हुई भाजपा ने गुजरात (Gujarat Election Result) में रिकॉर्ड बना लिया है। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में 154 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर लिया है। दिलचस्प बात यह है चुनाव प्रचार के दौरान PM मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे। चुनाव नतीजों में बिलकुल यही नजर आ रहा है।

गुजरात विधानसभा चुनावों का गणित कुछ यूं रहा कि गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा 154 जीतने के बाद 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। उसे 2017 के मुकाबले 58 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, कांग्रेस को सबसे ज्यादा 61 सीटों का नुकसान हुआ है। पार्टी ने पिछली बार 77 सीटें जीती थीं। इस बार कांग्रेस 14 सीटें जीत चुकी है और 2 पर आगे है।

गुजरात में भाजपा इतिहास कुछ यूं रहा है कि गुजरात में 1975 के 15 साल बाद यानी 1990 में एक बार फिर गैर कांग्रेसी सरकार बनी, लेकिन रियल टर्निंग पॉइंट आया 1995 में… जब भाजपा ने पहली बार अपनी दम पर सरकार बनाई। तब केशुभाई पटेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। 2001 में भाजपा ने पटेल को हटाकर नरेंद्र मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया।

इसके बाद 2002, 2007 और 2012 में नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीते। हालांकि, राज्य में पिछला यानी 2017 का चुनाव भी भाजपा ने मोदी के चेहरे पर ही लड़ा था, लेकिन सरकार बचने के बावजूद उसकी सीटें घट गई थीं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।